Vastu Tips: शीशा टूटना खतरा है या खुशखबरी? जानिए इसके वास्तु नियम
breaking mirror(ai image)
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के नियम हमारे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाते हैं. साथ ही इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. ऐसे में आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि वास्तु के अनुसार, शीशा टूटना शुभ होता है या अशुभ.
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बताए गए हर नियम हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है. साथ ही यदि हम छोटे-छोटे वास्तु के नियमों का पालन करते हैं तो इससे हमारे घर और जीवन दोनों में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है. इसके अलावा अगर हम वास्तु के नियमों की अनदेखी करते हैं तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है. ऐसे में आज हम इस आर्टिकल में बात करेंगे कि वास्तु के अनुसार, शीशा टूटना शुभ होता है या अशुभ. आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से.
शीशा टूटना शुभ है या अशुभ?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शीशा टूटने के पीछे 2 मायने हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में आ रहे हैं ये 3 पक्षी, तो समझिए बंद किस्मत का खुलने वाला है ताला
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: शादीशुदा जिंदगी में नहीं चाहते कोई क्लेश, तो वास्तु के इन बातों का जरूर रखें ख्याल
- पहला ये कि अगर जाने अनजाने में शीशा टूटता है तो उसे शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इससे घर में आने वाली विपत्ति टल जाती हैं और आपके जीवन में कुछ नया और अनोखा होने वाला होता है.
- दूसरी मान्यता के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि अगर आपसे गलती से शीशा टूटता है तो इससे आपके जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं. इसके अलावा यह किसी भारी संकट आने की और इशारा करती हैं.
- इसके साथ ही कुछ लोग टूटा हुआ शीशा भी अपने घरों में इस्तेमाल करते हैं, जो कि बहुत ही गलत है. टूटे हुए आइना से चेहरा देखना बहुत ही अशुभ माना गया है इससे घोर संकट आने की संभावना हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए अपनाएं ये 5 वास्तु टिप्स, घर से दूर हो जाएंगी सारी परेशानी
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










