Vastu Tips: घर में आ रहे हैं ये 3 पक्षी, तो समझिए बंद किस्मत का खुलने वाला है ताला

Updated:
विज्ञापन
bird image

bird image

Vastu Tips: आज हम आपको 3 ऐसे पक्षी के बारे में बताने जा रहें है, जिनको वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के छत या आंगन में आना बहुत शुभ माना गया हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का हिन्दू धर्म में बड़ा महत्व है. वास्तु के नियम का पालन करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि आने लगती है साथ ही नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने में भी यह बहुत मदद करती हैं. हिंदू धर्म में पक्षियों को घर के आंगन या छत में बैठना बहुत शुभ माना गया है. वास्तु में कहा जाता है कि अगर आप घर के आंगन या छत में बैठे पक्षियों को खाना देते है तो इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता हैं. ऐसे में आज हम आपको 3 ऐसे पक्षियों के बारे में बताने जा रहें है जिसका आपके घर में बैठना वास्तु के अनुसार, बहुत ही शुभ माना जाता हैं. 

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में इस दिशा में बनाए सीढ़िया, जो लाएंगे आपके जीवन में रौनक, अपनाएं ये वास्तु उपाय

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: शादीशुदा जिंदगी में नहीं चाहते कोई क्लेश, तो वास्तु के इन बातों का जरूर रखें ख्याल

धन में होगी बढ़ोतरी

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, तोता का घर में बैठना बहुत शुभ माना जाता हैं. यह आपके घर में धन आने का संकेत भी हो सकता हैं साथ ही, माना जाता है की अगर आपके घर में तोता आ जाएं तो इसे आपके घर और जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं. हिंदू धर्म में तोते को भगवान कुबेर जी के साथ जोड़ा गया है इसलिए यह भी कहा जाता है की जिस घर में तोता आता है, उस घर में धन की बढ़ोतरी होती हैं.  

नए मेहमान का प्रतीक

वास्तु के अनुसार, अगर आपके घर के छत या आंगन में कौआ आता है तो यह आपके घर में नए मेहमान आने का प्रतीक माना जाता हैं. हिंदू धर्म में कौआ का घर में आना बहुत शुभ माना जाता हैं क्योंकि इसको आपके पूर्वजों से भी जोड़ा जाता हैं. 

सुख-समृद्धि का माना जाता है वास

उल्लू को बहुत अशुभ पक्षी माना जाता हैं लेकिन वास्तु के अनुसार इसका आपके घर में आना बहुत शुभ होता हैं. उल्लू को वास्तु शास्त्र में धन और सुख-समृद्धि का वास माना जाता हैं. यही कारण है की आपके घर में अगर उल्लू आए तो यह आपके घर में धन की वर्षा ला सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए अपनाएं ये 5 वास्तु टिप्स, घर से दूर हो जाएंगी सारी परेशानी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola