Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम की सही दिशा, नहीं लगेगा वास्तु दोष
Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Sep 2024 3:04 PM
Vastu Tips bedroom direction: वास्तु के अनुसार इस दिशा में होना चाहिए आपका बेडरूम
Vastu Tips bedroom direction: वास्तु के अनुसार घर में बेडरूम की दिशा सही नहीं होने से नकारात्मकता आती है. यहां जानें कि शयनकक्ष की दिशा कैसी हो
Vastu Tips : वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर की संरचना और उसमें सामान की व्यवस्था जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. वास्तुशास्त्र के सिद्धांतों के अनुसार, किचन, मास्टर बेडरूम, बच्चों के बेडरूम, शौचालय, और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों की सही दिशा में स्थिति बहुत मायने रखती है.
इन चीजों से आती है घर में नकारात्मकता
- किचन (रसोईघर) को घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए. यह दिशा अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करती है, और किचन की आग से उत्पन्न ऊर्जा का सही दिशा में प्रवाह सुनिश्चित करती है. इस दिशा में किचन रखने से घर के सदस्यों के स्वास्थ्य और समृद्धि में वृद्धि होती है.
- मास्टर बेडरूम को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखने की सलाह दी जाती है. यह दिशा स्थिरता और सुरक्षा का प्रतीक है, जो गृहस्वामी को मानसिक शांति और स्थायित्व प्रदान करती है. इस दिशा में बेडरूम रखने से गृहस्वामी के जीवन में स्थिरता और संतुलन बना रहता है.
Somvati Amavashya 2024: आज सोमवती अमावस्या पर जरूर करें ये उपाय, मिलेगा शुभफल
- बच्चों का बेडरूम उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए. यह दिशा वायु तत्व का प्रतीक है, जो बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए अनुकूल है. इस दिशा में बेडरूम होने से बच्चों में आत्मविश्वास और स्वतंत्रता की भावना बढ़ती है.
- शौचालय और बाथरूम के लिए दक्षिण दिशा सबसे उपयुक्त मानी जाती है. इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है और स्वच्छता बनी रहती है. पानी की निकासी के लिए उत्तर दिशा का चयन करना चाहिए, जबकि ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) को खुला और साफ-सुथरा रखना चाहिए. यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति का स्रोत मानी जाती है.
- घर के मुख्य दरवाजे को अन्य दरवाजों से बड़ा और भारी बनाना चाहिए, और इसे उत्तर या पूर्व दिशा में खोलने की सलाह दी जाती है. इसके साथ ही, घर की खिड़कियाँ और दरवाजे सम संख्या में हों और पूर्व या उत्तर दिशा में खुलें, ताकि सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे. ध्यान रखें कि तीन दरवाजे एक सीध में न हों और दरवाजे खोलते या बंद करते समय कोई आवाज न हो.
- पूजा के लिए ईशान कोण सबसे उपयुक्त है, या भगवान की मूर्ति का मुख ईशान दिशा की ओर होना चाहिए. साथ ही, घर के उत्तर या पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से वातावरण में पवित्रता और शुद्धता बनी रहती है.
- पूजाघर में पूर्वजों की तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए; इन्हें दक्षिण दिशा की दीवार पर लगाया जा सकता है. शाम के समय घर में सांध्यदीप जलाना और आरती करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है.
- भोजन के बाद जूठी थाली लेकर अधिक देर तक न बैठें और न ही जूठे बर्तन देर तक सिंक में रखें. ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है. अपनी आय का एक हिस्सा इष्टदेव के नाम पर अलग रखने से घर में हमेशा समृद्धि बनी रहेगी और देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा.
इन वास्तुशास्त्र के नियमों का पालन करने से घर में सकारात्मकता, शांति, और सुख-समृद्धि का वास बना रहता है.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










