ePaper

Valentine's Day Mehndi Design 2026: हाथों पर सजाएं ये रोमांटिक मेहंदी डिजाइन,पार्टनर हो जाएंगे दीवाने

Updated at : 22 Jan 2026 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
Valentine's Day Mehndi Design 2026: हाथों पर सजाएं ये रोमांटिक मेहंदी डिजाइन,पार्टनर हो जाएंगे दीवाने

Valentine's Day Mehndi Design 2026

Valentine's Day Mehndi Design 2026 : इस वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए अपने हाथों पर सजाएं ये लेटेस्ट और रोमांटिक मेहंदी डिजाइन्स से. देखें हार्ट शेप और लव बर्ड्स वाले सबसे खूबसूरत मेहंदी कलेक्शंस.

विज्ञापन

Valentine’s Day Mehndi Design 2026: प्यार का महीना अब पास आ चुका है और वैलेंटाइन डे को लेकर हर कपल काफी एक्साइटेड रहता है. इस खास दिन पर हर लड़की चाहती है कि वह अपने पार्टनर के लिए कुछ खास करे.

Valentines-day-mehndi-design-2026-

लाल रंग की ड्रेस और परफेक्ट मेकअप के साथ अगर आपके हाथों पर प्यार वाली मेहंदी रच जाए तो फिर क्या कहना.

Valentine’s day mehndi design 2026

अगर आप भी इस साल कुछ अलग और रोमांटिक मेहंदी डिजाइन ट्राय करना चाहती हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं वैलेंटाइन डे मेहंदी डिजाइन के सबसे खूबसूरत और ट्रेंडी ऑप्शन्स जो आपके पार्टनर का दिल जीत लेंगे.

Valentines-day-mehndi-design-2026

लव बर्ड्स डिजाइन (Love Birds) : वैलेंटाइन के मौके पर हाथों पर दो छोटे पक्षियों का जोड़ा बनाना बहुत ही रोमांटिक लगता है. यह डिजाइन आपके पार्टनर को यह संदेश देता है कि आपका रिश्ता कितना गहरा है. इसे अक्सर कलाई के पास या हथेली के केंद्र में बनाया जाता है.

Love birds

प्रपोजल (Proposal) थीम डिजाइन: अगर आप इस वैलेंटाइन को यादगार बनाना चाहती हैं तो हथेली पर एक छोटा सा कपल सिलूएट बनवाएं जिसमें लड़का घुटनों पर बैठकर लड़की को प्रपोज कर रहा हो. यह डिजाइन दिखने में किसी आर्ट जैसा लगता है और पार्टनर को बहुत पसंद आता है.

प्रपोजल (proposal) थीम डिजाइन

ताले और चाबी (Lock & Key) डिजाइन : यह एक बहुत ही प्यारा रोमांटिक कॉन्सेप्ट है. एक हाथ की हथेली पर छोटा सा दिल वाला ताला और दूसरे हाथ की उंगली पर उसकी ‘चाबी’. यह सिम्बॉलिक डिजाइन आजकल सोशल मीडिया पर फोटो खिंचवाने के लिए बहुत ट्रेंड में है.

ताले और चाबी (lock & key) डिजाइन

अरबी (Arabic) मेहंदी डिजाइन : अरबी मेहंदी हमेशा से ही महिलाओं की पहली पसंद रही है. इसकी खासियत है कि जो हथेली के एक कोने से शुरू होकर उंगली तक जाती है. वैलेंटाइन के लिए आप इस बेल के बीच में छोटे-छोटे दिल और फूलों के डिजाइन बनवा सकती हैं. यह दिखने में बहुत स्टाइलिश और मॉडर्न लगती है.

यह भी पढ़े : Valentine Day Mehndi Design 2026: वैलेंटाइन डे पर इन यूनिक डिजाइन्स से करें प्यार का इजहार,देखें लेटेस्ट फोटो

यह भी पढ़े : Mehndi Design: हाथों में रचाए लेटेस्ट और सिम्पल मेहंदी डिजाइन,जो हर फंक्शन के लिए हैं परफेक्ट

यह भी पढ़े : Quick & Easy Mehndi Designs 2026: मिनटों में पाएं मॉडर्न-सिंपल अरेबिक लुक

यह भी पढ़े : Mehndi Design: हाथों में रचाए लेटेस्ट और सिम्पल मेहंदी डिजाइन,जो हर फंक्शन के लिए हैं परफेक्ट

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola