Valentine Day Mehndi Design 2026: वैलेंटाइन डे पर इन यूनिक डिजाइन्स से करें प्यार का इजहार,देखें लेटेस्ट फोटो

Valentine Day Mehndi Design 2026
Valentine Day Mehndi Design 2026 : वैलेंटाइन डे पर अपने हाथों को सजाएं इन खूबसूरत और यूनिक मेहंदी डिजाइन्स के साथ. देखें लेटेस्ट हार्ट शेप, पार्टनर के नाम के अक्षर और सिंपल अरबी मेहंदी डिजाइन की फोटो जो आपके पार्टनर का दिल जीत लेंगी.
Valentine Day Mehndi Design 2026: फरवरी का महीना आते ही हवाओं में प्यार की खुशबू घुलने लगती है. वैलेंटाइन डे एक ऐसा खास मौका है जब हर कोई अपने अंदाज में दिल की बात कहता है.

ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर को कुछ अलग अंदाज में सरप्राइज देना चाहती हैं तो हाथों में रची प्यार के नाम की मेहंदी से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है.

इस साल वैलेंटाइन को और भी रोमांटिक बनाने के लिए हम लाए हैं वैलेंटाइन डे मेहंदी डिजाइन के कुछ ऐसे यूनिक और लेटेस्ट डिजाइन्स जिन्हें देखकर आपका पार्टनर आपसे अपनी नजरें नहीं हटा पाएगा.आइए देखते हैं इस सीजन के सबसे ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन.

हार्ट बीट डिजाइन (Heartbeat Design): यह इस साल का सबसे लेटेस्ट ट्रेंड है. इसमें कलाई पर एक दिल बनाया जाता है और उससे जुड़ी हुई धड़कन उंगलियों तक जाती है. यह डिजाइन बहुत ही माॅर्डन और रोमांटिक लगता है.

पार्टनर के नाम के अक्षर (Initial Letters in Heart) :हथेलियों के बीचों-बीच एक खूबसूरत दिल बनाएं और उसके अंदर अपने पार्टनर के नाम का पहला अक्षर लिखें. इसे बारीक जालीदार काम से सजाएं. यह पार्टनर को सरप्राइज देने का सबसे बेस्ट तरीका है.

मिनिमलिस्ट फिंगर डिजाइन (Minimal Finger Mehndi) : अगर आपको पूरे हाथ भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है तो सिर्फ अंगूठी वाली उंगली पर बारीक हार्ट और बेल वाला डिजाइन बनाएं. यह बहुत ही क्लासी और सोबर लुक देता है.

किंग-क्वीन ताज डिजाइन (King-Queen Crown Design): इस डिजाइन में एक हाथ पर किंग का ताज और दूसरे पर क्वीन का ताज बनाया जाता है जिसके नीचे छोटे-छोटे दिल बने होते हैं. यह कपल गोल्स के लिए परफेक्ट है.

Also Read : Mehndi Design: हाथों में रचाए लेटेस्ट और सिम्पल मेहंदी डिजाइन,जो हर फंक्शन के लिए हैं परफेक्ट
Also Read : Quick & Easy Mehndi Designs 2026: मिनटों में पाएं मॉडर्न-सिंपल अरेबिक लुक
Also Read : Mehndi Design: हाथों में रचाए लेटेस्ट और सिम्पल मेहंदी डिजाइन,जो हर फंक्शन के लिए हैं परफेक्ट
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




