वैलेंटाइन डे पर लगवाना चाहती हैं ट्रेंडी डिजाइन वाली मेहंदी, तो अभी देखें ये यूनिक आइडियाज

Updated:
विज्ञापन
वैलेंटाइन डे पर लगवाना चाहती हैं ट्रेंडी डिजाइन वाली मेहंदी, तो अभी देखें ये यूनिक आइडियाज

वैलेंटाइन्स डे अब बेहद ही करीब है, ऐसे में अगर आप ट्रेडिशनल तरीके से अपने पार्टनर को खुश करना चाहती हैं तो अभी अपने हाथों पर लगवाएं ये यूनिक मेंहदी डिजाइंस.

विज्ञापन
undefined

गोल डिजाइन वाली मेहंदी

सिंपल और क्लासी लुक के लिए आप गोल डिजाइन वाली मेहंदी लगा सकते हैं. ये डिजाइन लगाने में काफी सिंपल होती है लेकिन दिखने में काफी खूबसूरत होती है.

undefined

भरे हाथों वाली मेंहदी

भरे हाथों वाली मेंहदी डिजाइन अक्सर लड़कियों की पसंदीदा होती है. आप अपने हाथों में भरे हुए डिजाइन की मेंहदी लगा सकते हैं, इससे आप के हाथों की सुंदरता में चार चांद लग जायेंगे.

undefined

कार्टून वाली मेंहदी

वैलेंटाइन्स डे के अवसर पर आप अपने हाथों पर प्यारे से डिजाइन वाली कार्टून मेंहदी लगवा सकते हैं. कार्टून की जगह आप लव बर्डस या अपने और अपने पार्टनर की तस्वीर भी बनवा सकते हैं.

Also Read: Valentine’s Day Gifts For Him: वैलेंटाइन डे को बनाएं और भी खास, इन युनिक गिफ्ट आइडियाज के साथ
undefined

अरबी मेंहदी डिजाइन

अरबी डिजाइन की मेंहदी अभी सबसे ज्यादा ट्रेंड में है. ये पूरे हाथ को नहीं ढकता लेकिन फिर भी काफी खूबसूरत दिखता है और इसकी खास बात ये है कि ये एथेनिक्स ही नहीं, वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी डिसेंट दिखता है.

undefined

थ्री फिंगर मेंहदी डिजाइन

अगर आप कॉलेज या ऑफिस गोइंग महिला हैं और कोई सिंपल और क्लासी मेंहदी डिजाइन की तलाश में हैं तो थ्री फिंगर मेंहदी डिजाइन आप के लिए सबसे बेस्ट है, और इसे लगाना भी बेहद आसान है.

Also Read: Valentine’s Day Gift For Her: अपनी प्रेमिका को देना चाहते हैं सरप्राइज, तो यहां देखें ये यूनिक गिफ्ट आइडियाज
undefined

नाम के लेटर वाली मेंहदी डिजाइन

लोग अक्सर अपनी मेहंदी में अपने पार्टनर का नाम छुपाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप को पता है आप बस उनके नाम के पहले लेटर को बड़ा सा लिखवा कर उससे एक खूबसूरत सा डिजाइन बना सकते हैं.

undefined

मंडाला आर्ट वाली मेंहदी

अगर आप के पास मेंहदी लगाने के लिए ज्यादा समय नहीं है और फिर भी आप एक सुंदर सी डिजाइन की मेंहदी चाहते हैं तो आप आसानी से मंडला आर्ट वाली डिजाइन की मेंहदी लगा सकते हैं. ये देखने में मुश्किल लगती है लेकिन दरअसल होती बहुत ही आसान है.

undefined

स्क्वेयर शेप वाली मेंहदी

स्क्वेयर शेप की मेंहदी आम तौर काम उम्र की लड़कियों के बीच काफी मशहूर है. ये मेंहदी दिखने में काफी स्टाइलिश होती है.

undefined

ब्रेसलेट स्टाइल मेंहदी

ब्रेसलेट स्टाइल मेंहदी डिजाइन आप अपनी कलाई पर या अपने हाथों पर ब्रेसलेट का आकार बनवा कर लगवा सकते हैं. ये आप को बेहद ही यूनिक और स्टाइलिश लुक देगा.

रिपोर्ट-पुष्पांजलि

Also Read: Teddy Day 2024: जानें क्या संदेश देते हैं अलग-अलग रंगों के टेडी बियर
विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola