Unique Baby Names By Day: दिन के अनुसार अपने बच्चाें का रखें यूनिक और ट्रेंडी नाम

Updated at : 26 Apr 2025 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
Unique Baby Names By Day

Unique Baby Names By Day

Unique Baby Names By Day: तो इस बार अपने बच्चे के लिए एक ऐसा नाम चुनें जो न केवल सुंदर हो बल्कि उसके जन्म के दिन की विशेषता भी समेटे.

विज्ञापन

Unique Baby Names By Day: आजकल माता-पिता यूनिक और ट्रेंडी नामों की तलाश में रहते हैं जो न केवल सुनने में अच्छे लगें बल्कि उनका कुछ विशेष अर्थ भी निकलें. आज हम आपको दिन के अनुसार बच्चों के कुछ यूनिक और ट्रेंडी नाम बताने जा रहे हैं.ऐसा कहा जाता है कि यह प्रथा न केवल नामकरण को विशेष बनाती है बल्कि बच्चे के व्यक्तित्व और भविष्य की दिशा को भी प्रभावित करती है.

रविवार है सूर्य का दिन

  • लड़कों के लिए: विवान (सूर्य की पहली किरण), आरव (शांतिपूर्ण), आदित्य (सूर्य), रेयांश (सूर्य का अंश), सूर्यांश (सूर्य का भाग).
  • लड़कियों के लिए: रविजा (सूर्य की बेटी), अर्का (सूर्य), तवीशा (स्वर्ग, मजबूत), ओजस्विनी (तेजस्वी), दिव्यांशी (दिव्य अंश).

सोमवार चंद्रमा का दिन

  • लड़कों के लिए: सोमिल (शांत), मयंक (चंद्रमा), निशांत (शांत सुबह), शीतांशु (ठंडी किरण), इन्दुशेखर (चंद्रमा को धारण करने वाला).
  • लड़कियों के लिए: सोमी (शांत), मानसी (मानसिक), राका (पूर्ण चंद्रमा), चंद्रिका (चांदनी), कौमुदी (चांदनी रात).

मंगलवार मंगल का दिन

  • लड़कों के लिए: अंगद (योद्धा का कंगन), शौर्य (वीरता), वीर (बहादुर), रुद्र (शक्तिशाली), तेजस (तीव्रता).
  • लड़कियों के लिए: वीरा (बहादुर), तेजस्विनी (तेजस्वी), अनिका (अत्यंत सुंदर), भव्या (भव्य), त्रिशा (महान).

बुधवार

  • लड़कों के लिए: विहान (सुबह), अन्वय (समझौता), आरव (ज्ञान), बुधिल (बुद्धिमान), सौम्य (शांत).
  • लड़कियों के लिए: विदुषी (विद्वान), मेधा (बुद्धि), वाणी (भाषण), काव्या (कविता), अन्विता (जुड़ा हुआ).

गुरुवार बृहस्पति का दिन

  • लड़कों के लिए: विनायक (सबका नेता), गुरुदेव (आध्यात्मिक शिक्षक), दिव्यांश (दिव्य), ईशान (भगवान शिव), वैभव (समृद्धि).
  • लड़कियों के लिए: गुरुप्रिया (गुरु की प्रिय), काव्यांजलि (कविता की भेंट), वेदिका (वेदों का ज्ञान), मान्या (सम्मानित), श्रेया (शुभ).

शुक्रवार का दिन

  • लड़कों के लिए: आरुष (सूर्य की पहली किरण), ईशान (भगवान शिव), प्रणव (पवित्र ध्वनि), शौर्य (वीरता), विभव (समृद्धि).
  • लड़कियों के लिए: चार्वी (सुंदर), लावण्या (अनुग्रह), श्रिया (देवी लक्ष्मी), नैना (आंखें), काव्या (कविता).

शनि का दिन

  • लड़कों के लिए: शनय (प्राचीन, विशिष्ट), नीरव (शांत), प्रभव (उत्पत्ति), सर्वेश (सबका स्वामी), धैर्य (धैर्य).
  • लड़कियों के लिए: सानवी (देवी लक्ष्मी), नित्या (शाश्वत), अवनी (पृथ्वी), धरा (पृथ्वी), कीर्ति (यश).

Also Read : Baby Names: मार्च में जन्मे लड़कों के लिए लकी हैं ‘म’ से शुरू होने वाले ये प्यारे नाम

Also Read : Baby Boy Names Inspired By Lord Shiva : महाशिवरात्रि पर बच्चे का भगवान शिव के अद्भुत नामों से करें नामकरण

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola