Sweet Tomato Chutney: घर पर बनाएं टमाटर की मजेदार मीठी चटनी, स्वाद ऐसा कि बच्चे-बड़े करेंगे फिर से बनाने की डिमांड

Updated:
विज्ञापन
Sweet tomato Chutney

Sweet tomato Chutney ( AI Image)

Sweet Tomato Chutney: अगर आप भी किसी खास मौके के लिए स्पेशल खाना तैयार कर रहे हैं और कुछ साइड डिश बनाना चाह रहे हैं, तो आप टमाटर की मीठी चटनी को बना सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल से टमाटर की मीठी चटनी की आसान रेसिपी.

विज्ञापन

Sweet Tomato Chutney: टमाटर की नमकीन चटनी तो आपने जरूर खाया होगा. चटनी की खास बात ये होती है कि आप इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं. टमाटर चटनी को अक्सर घरों में बनाया जाता है और चीला या पकौड़े के साथ सर्व किया जाता है. लेकिन, क्या आपने टमाटर की मीठी चटनी को ट्राई किया है? अगर नहीं, तो आप टमाटर की मीठी चटनी बनाकर एक बार जरूर ट्राई करें. मीठी चटनी का मजेदार स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा. किसी खास मौके के लिए आप कुछ स्पेशल खाना तैयार कर रहे हैं, तो आप टमाटर की मीठी चटनी को साइड डिश के तौर पर बना सकते हैं. आप इसे पूरी या कचौड़ी के साथ सर्व कर सकते हैं. 

टमाटर की मीठी चटनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • टमाटर- 5-6
  • सूखी लाल मिर्च- 2
  • जीरा- 1 चम्मच 
  • सौंफ- आधा छोटा चम्मच 
  • तेजपत्ता- 1 
  • तेल- 2 बड़े चम्मच 
  • चीनी- स्वादानुसार 
  • काजू- 10-12 बारीक कटा हुआ 
  • किशमिश- 10-12  
  • बादाम- 10-12 बारीक कटा हुआ 

टमाटर की मीठी चटनी को कैसे तैयार करें? 

  • टमाटर की मीठी चटनी बनाने के लिए आप सारे टमाटर को अच्छे से धोकर साफ कर लें. इसके बाद आप टमाटर को छोटे टुकड़ों में काट लें. 
  • चटनी बनाने के लिए आप एक कड़ाही को गर्म करें और तेल को डाल दें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें आप जीरा और सूखी लाल मिर्च को डालें. इसके बाद आप सौंफ और तेजपत्ता को डाल दें. कटे हुए टमाटर को डाल दें और अच्छे से तेल के साथ मिला लें. इसे आप ढककर पकाएं. बीच-बीच में आप चलाते रहें. टमाटर को आप नरम होने तक पका लें.
  • अब आप चीनी को डालकर पका लें. इसके बाद आप काजू और बादाम को बारीक काट लें और कड़ाही में डाल दें. फिर किशमिश भी डाल दें और अच्छे से मिला कर पका लें. चटनी को गाढ़ा होने तक पका लें. टमाटर की मीठी चटनी तैयार है.

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

यह भी पढ़ें- Besan Papdi Recipe: घर पर तैयार करें शानदार नमकीन, बनाएं कुरकुरी और मसालेदार बेसन पापड़ी 

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola