Trendy Baby Names: अपने बच्चे को दें स्टाइलिश नाम,जो है ट्रेंडी और बेहद खास

Unique Baby Names
Trendy Baby Names: आप भी अपने नन्हे राजकुमार या राजकुमारी के लिए एक स्टाइलिश नाम तलाश रहे हैं तो आपकी तलाश यहीं खत्म होती है. देंखे यहां.
Trendy Baby Names: आपके घर आने वाला है नन्हा मेहमान तो हम आपके लिये लाये है कुछ खास और अनोखे नाम. जो बेहद ट्रेंडी है और उनका मतलब उन नामों को और भी खास बना देता है.यदि आप भी अपने नन्हे राजकुमार या राजकुमारी के लिए ऐसा ही एक स्टाइलिश नाम तलाश रहे हैं तो आपकी तलाश यहीं खत्म होती है. आइए जानते हैं कुछ ऐसे ट्रेंडी और बेहद खास नामों के बारे में जो आपके बच्चे के लिये होंगे बेहद खास नाम.
लड़कों के लिए ट्रेंडी नाम
- आर्यन: इसका अर्थ है महान. यह नाम अभी भी काफी लोकप्रिय है.
- कबीर: एक प्रसिद्ध संत और कवि का नाम जिसका अर्थ है महान. यह नाम आधुनिक और पारंपरिक दोनों तरह का अनुभव देता है.
- ईशान: भगवान शिव का एक नाम जिसका अर्थ है सूर्य या उत्तर-पूर्व.यह नाम आजकल बहुत पसंद किया जा रहा है.
- अद्वैत: इसका अर्थ है अद्वितीय. यह एक आधुनिक और गहरा अर्थ वाला नाम है।
- विहान: इसका अर्थ है सुबह. यह नाम नया और ताजा लगता है.
- आरव: इसका अर्थ है शांतिपूर्ण .यह नाम सरल और सुंदर है.
- शिवांश: इसका अर्थ है भगवान शिव का अंश. यह एक आधुनिक और आध्यात्मिक अर्थ वाला नाम है.
लड़कियों के लिए ट्रेंडी नाम
- कियारा: यह एक लोकप्रिय और आधुनिक नाम है जिसका अर्थ अस्पष्ट है लेकिन यह अपनी ध्वनि के कारण पसंद किया जाता है.
- आद्या: इसका अर्थ है पहली. यह नाम पारंपरिक होते हुए भी आधुनिक लगता है.
- नैरा: इसका अर्थ है किरण. यह एक सुंदर और छोटा नाम है.
- सानवी: देवी लक्ष्मी का एक नाम जिसका अर्थ है कीमती. यह नाम आजकल काफी चलन में है.
- अवनि: इसका अर्थ है पृथ्वी. यह एक सरल और गहरा अर्थ वाला नाम है.
Also Read : Baby Names: मार्च में जन्मे लड़कों के लिए लकी हैं ‘म’ से शुरू होने वाले ये प्यारे नाम
Also Read : Baby Boy Names Inspired By Lord Shiva : महाशिवरात्रि पर बच्चे का भगवान शिव के अद्भुत नामों से करें नामकरण
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




