ePaper

Trending Baby Names: आपके लाडले के लिए दुनिया के सबसे खूबसूरत टॉप ट्रेंडिंग बेबी नेम्स

Updated at : 24 Jun 2025 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
Hindu Baby Girl Names Starting With A

Hindu Baby Girl Names Starting With A

Trending Baby Names : सबसे प्यारे और ट्रेंडी बेबी नेम्स. अपने बच्चे के लिए इसमें से चुनें प्यारे और यूनिक नाम.

विज्ञापन

Trending Baby Names: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम सबसे अनोखा और यादगार हो जो उसकी पहचान बने. लेकिन इतने सारे नामों के बीच ‘परफेक्ट’ नाम चुनना किसी चुनौती से कम नहीं है. इसी मुश्किल को आसान बनाने के लिए हम आपके लिए लाए हैं दुनिया के टॉप ट्रेंडिंग बेबी नेम्स की एक खास लिस्ट. इस लिस्ट में आपको वो नाम मिलेंगे जो आजकल सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे है.

लड़कों के लिए टॉप ट्रेंडिंग नेम्स

  • आदित्य : सूर्य, प्रकाश का देवता. यह एक सदाबहार और सकारात्मक नाम है.
  • आरव : शांतिपूर्ण, शांत, बुद्धिमान. यह अपनी मधुर ध्वनि और शांत अर्थ के लिए लोकप्रिय है.
  • कियान : प्राचीन, राजा, ईश्वर की कृपा. यह नाम अपनी आधुनिकता और शाही अंदाज के लिए जाना जाता है.
  • ईशान : भगवान शिव, सूर्य, धन का स्वामी.यह एक शक्तिशाली और पारंपरिक लेकिन आधुनिक लगता नाम है.
  • विहान : सुबह का पहला प्रकाश, भोर, नई शुरुआत. यह नाम आशा और नई ऊर्जा का प्रतीक है.
  • रुद्र : भगवान शिव का एक नाम शक्तिशाली. यह एक मजबूत और प्रभावशाली नाम है.
  • रेयांश : सूर्य की किरण, भगवान विष्णु का अंश. यह नाम अपनी नवीनता और आध्यात्मिक अर्थ के लिए प्रचलित है.

लड़कियों के लिए टॉप ट्रेंडिंग नेम्स

  • कियारा : प्रकाशमान, स्पष्ट, प्रसिद्ध. यह नाम अपनी आधुनिक अपील और सेलेब्रिटी कनेक्शन के लिए जाना जाता है.
  • अहाना : सुबह की पहली किरण आंतरिक प्रकाश. यह एक बहुत ही प्यारा और आशावादी नाम है.
  • सान्वी : देवी लक्ष्मी, ज्ञान. यह नाम पारंपरिक जड़ों से जुड़ा है लेकिन इसकी ध्वनि आधुनिक है.
  • आराध्या : पूजनीय, आराधना के योग्य. यह नाम अपनी सुंदरता और पवित्र अर्थ के लिए प्रसिद्ध है.
  • अनिका : देवी दुर्गा, सुंदर. यह नाम अपनी शक्ति और सौंदर्य के लिए पसंद किया जाता है.
  • इरा : पृथ्वी, देवी सरस्वती.यह नाम अपनी सादगी और गहरा अर्थ के लिए जाना जाता है.
  • अदीरा : शक्तिशाली, चंद्रमा, महान. यह एक अद्वितीय और शक्तिशाली नाम है.

Also Read : Trendy Baby Names For 2025: ट्रेंड के साथ चलें,बच्चों के लिए चुनें स्टाइलिश और यूनिक नाम

Also Read : Baby Names: अपने बच्चे का नाम रखें बेहद खास,जानें यूनिक और ट्रेंडी नामों का मतलब

Also Read : Baby Names: मार्च में जन्मे लड़कों के लिए लकी हैं ‘म’ से शुरू होने वाले ये प्यारे नाम

Also Read : Baby Boy Names Inspired By Lord Shiva : महाशिवरात्रि पर बच्चे का भगवान शिव के अद्भुत नामों से करें नामकरण

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola