ePaper

West Bengal Tourism: बंगाल के पारंपरिक खाने से लेकर संस्कृति तक को दर्शाता है दुर्गापुर

Updated at : 22 Jul 2024 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
Durgapur, West Bengal

Durgapur, West Bengal

West Bengal Tourism: बंगाल का दुर्गापुर शहर अपने प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों और बंगाली परंपराओं के लिए सैलानियों के बीच काफी लोकप्रिय है. आइए जानते हैं आखिर क्यों दुर्गापुर शहर खास है.

विज्ञापन

West Bengal Tourism: पश्चिम बंगाल भारत का वह राज्य है जो अपनी कला, संस्कृति और स्वादिष्ट भोजन के लिए दुनिया भर में मशहूर है. बंगाल के दुर्गा पूजा से लेकर मिष्टी दोई तक के लोग दीवाने हैं. पूरे देश के कोने-कोने और विदेशों से लोग पश्चिम बंगाल केवल यहां की खूबसूरत संरचनाओं को देखने, हिल स्टेशन्स की वादियों में घूमने और यहां के लजीज व्यंजन खाने आते हैं. पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग और बिष्णुपुर जैसे शहर इसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करते हैं. बंगाल में मौजूद ऐसा ही एक पर्यटन स्थल है दुर्गापुर जिसके खाने से लेकर संस्कृति तक में बंगाल की परंपराएं झलकती हैं. अगर आपने भी बंगाल आने का प्लान बनाया है तो जरुर घूमें दुर्गापुर.

West Bengal Tourism: कैसे पहुंचे दुर्गापुर

पश्चिम बंगाल के पश्चिम वर्धमान जिले में स्थित दुर्गापुर शहर, कोलकाता और आसनसोल के बाद बंगाल का तीसरा सबसे बड़ा शहर है. यह प्रसिद्ध शहर चंडीगढ़ के बाद भारत का दूसरा नियोजित शहर था, जो बंगाल का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है. यहां आप ट्रेन, बस, कार और हवाई जहाज के माध्यम से आसानी से आ सकते हैं. राजधानी कोलकाता से दुर्गापुर की दूरी करीब 171 किलोमीटर है. दुर्गापुर का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन अंडाल जंक्शन है. जबकि इसका निकटतम एयरपोर्ट काजी नजरूल इस्लाम हवाई अड्डा है. यह शहर देश के सबसे विकसित शहरों में से एक है. अपने स्टील प्लांट के लिए मशहूर दुर्गापुर शहर में बंगाल का पारंपरिक भोजन चखने पर्यटक दूर-दूर से आते हैं. यहां का एग रोल, फिश करी, चमचम मिठाई और बंगाली फिश फ्राई लोगों को काफी पसंद आता है. यहां का रसोगुल्ला और मिष्टी दोई भी काफी स्वादिष्ट होता है.

Also Read: West Bengal Tourism: डुआर्स में प्रकृति के साथ जुड़ने मिलेगा मौका

West Bengal Tourism: यहां मौजूद हैं कई दर्शनीय स्थल

बंगाली परंपरा को झलकाते दुर्गापुर शहर में कई दर्शनीय स्थल मौजूद हैं, जहां घूमने काफी संख्या में पर्यटक आते हैं. यहां मौजूद सिटी सेंटर, पार्क, दुर्गापुर बैराज से लेकर कई धार्मिक जगहें प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं.

दुर्गापुर शहर के बीच में स्थित सिटी सेंटर को “हार्ट ऑफ दुर्गापुर” कहा जाता है, जो यहां आने वाले पर्यटकों के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र है. सिटी सेंटर दुर्गापुर घूमने आए सैलानियों के लिए एक परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, जहां बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल्स, होटल्स,फूड स्ट्रीट, ब्रांडेड शोरूम, हाउसिंग कॉम्प्लेक्स और रेस्तरां मौजूद हैं. यहां सालों भर पर्यटकों की भीड़ रहती है.

यहां स्थित दुर्गापुर बैराज प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थल है. सिटी सेंटर से कुछ दूरी पर दोमादर नदी पर बना यह डैम प्रोजेक्ट काफी आकर्षक है. अपनी खास भौगोलिक स्थिति के लिए प्रसिद्ध इस जगह पर्यटकों को खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं. इस डैम प्रोजेक्ट के अलावा दुर्गापुर में कई खूबसूरत उद्यान भी मौजूद हैं, जहां बड़ी संख्या में सैलानी घूमने जाते हैं. इस कारण दुर्गापुर को खूबसूरत उद्यानों का शहर भी कहा जा सकता है. दुर्गापुर शहर में इन प्रमुख पर्यटन स्थलों के अलावा और भी कई प्रसिद्ध दार्शनिक स्थल मौजूद हैं.

Also Read: West Bengal Tourism: मिरिक झील पर नौका विहार का ले आनंद, एडवेंचर ट्रेकिंग और कैम्पिंग के लिए बेस्ट जगह

जरूर देखें:

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola