West Bengal Tourism: कोलकाता की ये जगहें हैं एक्सप्लोर करने के लिए बेस्ट

Must visit Places in Kolkata
West Bengal Tourism: कोलकाता शहर प्राकृतिक, धार्मिक, मानव निर्मित और ऐतिहासिक जगहों के लिए लोकप्रिय विश्व विख्यात पर्यटन स्थल है. आइए आपको कोलकाता के कुछ प्रसिद्ध दार्शनिक स्थलों के बारे में विस्तार से बताते हैं.
West Bengal Tourism: पश्चिम बंगाल अपने खूबसूरत समुद्र तट, मनोरम पहाड़, प्राचीन मंदिर, मनमोहक जंगल, समृद्ध जैव विविधता, प्रख्यात मूर्ति कला, उत्कृष्ट स्थापत्य कला और साहित्य के लिए विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है. यहां के आलीशान बंगले, खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य, स्मारक और आर्किटेक्चर भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. इसी कारण बंगाल की राजधानी कोलकाता को सिटी ऑफ जॉय और भारत की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है.
कोलकाता में ऐसे अनेकों पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जिनकी खूबसूरती निहारने देश-विदेश से लोग बंगाल पहुंचते हैं. ये जगहें अपने समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के लिए मशहूर है. अगर आप भी कोलकाता जाने का प्लान बना रहे हैं. तो आपके लिए खास रहेंगी ये जगहें:
Also Read: West Bengal Tourism: बंगाल के पारंपरिक खाने से लेकर संस्कृति तक को दर्शाता है दुर्गापुर
दक्षिणेश्वर काली मंदिर

कोलकाता शहर में स्थित मां भवतारिणी का ऐतिहासिक मंदिर है, दक्षिणेश्वर काली मंदिर. हुगली नदी के तट पर स्थित इस मंदिर का इतिहास काफी रहस्यमय है. मां भवतारिणी देवी काली का ही दूसरा नाम है. अपने चमत्कारिक शक्तियों के लिए प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर काली मंदिर बंगालियों का प्रमुख धार्मिक और आध्यात्मिक केंद्र है.
इस प्राचीन मंदिर में मां काली ने अपने परम भक्त रामकृष्ण परमहंस को साक्षात दर्शन दिए थे. दक्षिणेश्वर काली मंदिर हिंदुओं का प्रमुख धार्मिक केंद्र और प्रख्यात दार्शनिक स्थल है.
Also Read: West Bengal Tourism : कोलकाता आने का है प्लान, तो दुनिया के सबसे लंबे कैंटिलीवर पुल पर जरूर आएं
हावड़ा ब्रिज

बंगाल में हुगली नदी पर बना हावड़ा ब्रिज भारतीय इंजीनियरिंग का बेहतरीन उदाहरण है. इस ब्रिज को दुनिया का सबसे लंबा कैंटिलीवर पुल माना जाता है, जो कोलकाता में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है. केवल दो पायों पर टिका हावड़ा ब्रिज कोलकाता और हावड़ा शहर को जोड़ता है. इस ब्रिज से आप हुगली नदी की खूबसूरती देख सकते हैं.
Also Read: West Bengal tourism: मां भवतारिणी का ऐतिहासिक मंदिर है “दक्षिणेश्वर काली मंदिर”
विक्टोरिया मेमोरियल

बंगाल के कोलकाता शहर में ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया को समर्पित एक विशाल स्मारक मौजूद है, जिसे विक्टोरिया मेमोरियल के नाम से जाना जाता है. इस विशाल स्मारक को ब्रिटिश राज में सफेद संगमरमर से बनवाया गया था. रानी विक्टोरिया की याद में बनाया गया यह स्मारक किसी भी शासक को समर्पित सबसे विशाल स्मारक है.
विश्व प्रसिद्ध विक्टोरिया मेमोरियल के परिसर में एक संग्रहालय और गार्डन भी है, जो पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है. अपनी अद्भुत संरचना खूबसूरत वास्तुकला और अनोखे डिजाइन के लिए प्रसिद्ध विक्टोरिया मेमोरियल घूमने बड़ी संख्या में पर्यटक देश-विदेश से बंगाल पहुंचते हैं.
Also Read: West Bengal Tourism: डुआर्स में प्रकृति के साथ जुड़ने मिलेगा मौका
जरूर देखें:
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rupali Das
नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




