Jharkhand Tourism: पलामू के ये पर्यटन स्थल हैं बेहद सुंदर, मनमोहक है खूबसूरती

Must Visit Tourist Places in Palamu
Jharkhand Tourism: पलामू में बेतला नेशनल पार्क से लेकर मिर्चैया फॉल तक कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मौजूद हैं. इन जगहों की सुंदरता निहारने सैलानी पलामू पहुंचते हैं. तो आइए जानते हैं पलामू में स्थित इन मशहूर पर्यटन स्थलों के बारे में.
Jharkhand Tourism: प्रकृति के आशीर्वाद से सराबोर झारखंड राज्य में कई खूबसूरत पर्यटन स्थल मौजूद हैं. इन बेहद आकर्षक पर्यटन स्थलों की सुंदरता निहारने हजारों-लाखों की संख्या में सैलानी झारखंड घूमने आते हैं. झारखंड के नेतरहाट से लेकर घाटशिला तक और हुंडरू जलप्रपात से लेकर दशम जलप्रपात तक कई मनोरम प्राकृतिक पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जो सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. झारखंड के इन्हीं दर्शनीय स्थलों में से एक है पलामू प्रमंडल. पलामू में घूमने के लिए कई आकर्षक जगहें हैं, जो यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेती है. पलामू की कुछ बेहद खूबसूरत दृश्यों वाली जगहें हैं:
बेतला नेशनल पार्क
बेतला नेशनल पार्क वन्यजीव प्रेमियों के लिए शानदार जगह है. यहां आपको बाघ, हाथी, हिरण सहित कई वन्यजीव देखने को मिल जाएंगे. यह राष्ट्रीय उद्यान झारखंड के पलामू और लातेहार जिले के जंगलों में फैला हुआ है. यह विशाल पर्यावरण संरक्षण केंद्र है, जो बाघों के संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है. इस कारण इसे पलामू टाइगर रिजर्व के नाम से भी जाना जाता है.
पलामू किला
सबसे प्राचीन किलों में से एक झारखंड में स्थित पलामू किला, अपनी अनोखी वास्तुकला के लिए सैलानियों के बीच लोकप्रिय है. इस किले का इतिहास काफी पुराना है, जिसे चेरो राजवंश के द्वारा बनाया गया था. यह किला इतिहास प्रेमी पर्यटकों के लिए काफी आकर्षक है.
कोयल नदी
पलामू में मौजूद एक खूबसूरत नदी है, कोयल नदी. आप इस नदी में बोटिंग का आनंद ले सकते हैं. बोटिंग के दौरान आपको प्रकृति के सुंदर नजारों को देखने का मौका मिलेगा. इस नदी के किनारे से बहुत ही मनोरम दृश्य दिखाई पड़ते हैं.
Also Read: Sawan 2024: इस रहस्यमय शिवालय में मां गंगा स्वयं करती है भोलेनाथ का जलाभिषेक
मिर्चैया जलप्रपात
पलामू के जंगलों में स्थित मिर्चैया वॉटरफॉल पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है. अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध यह जलप्रपात सैलानियों को अपनी ओर खींचता है. यह मनमोहक झरना ट्रेकिंग और पिकनिक मनाने के लिए शानदार जगह है.
दुबिया खांड
दुबिया खांड झारखंड के पलामू प्रमंडल में मौजूद एक ऐतिहासिक गुफा है. दुबिया खांड में प्रतापी चेरो आदिवासी राजा मेदिनी राय की स्मृति में ऐतिहासिक मेले का आयोजन किया जाता है.
लोध जलप्रपात
लोध जलप्रपात झारखंड का सबसे ऊंचा वॉटरफॉल है. यहां के खूबसूरत दृश्य पर्यटकों को रोमांचित करते हैं. बड़ी संख्या में सैलानी लोध जलप्रपात पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं.
Also Read: Jharkhand Tourism: सावन में इन शिव मंदिरों में उमड़ती है भक्तों की भीड़, जरूर करें दर्शन
जरूर देखें:
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rupali Das
नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




