IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी लाया रामेश्वरम जाने का खास मौका, जानें कितना देना होगा खर्च
Published by : Shweta Pandey Updated At : 23 Feb 2024 11:59 AM
IRCTC Tour Package
IRCTC Tour Package: रामेश्वरम अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है.आइए जानते हैं पूरी डिटेल…
IRCTC Tour Package: रेलवे लाया रामेश्वरम जाने का खास मौका, ना करें मिस, जानें कितना आएगा खर्च
रामेश्वरम अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है. जिसमें आपको कम बजट में यहां दर्शन कराया जाएगा. यदि आप दिल्ली-एनसीआर में हैं तो आप इस टूर पैकज का लाभ उठा सकते हैं. आइए जानते हैं पूरी डिटेल…
इन जगहों पर घुमाया जाएगा
इस पैकेज के माध्यम से आपको रामेश्वरम, अयोध्या, भद्राचलम, बक्सर, चित्रकूट, हंपी, जानकपुर, नागपुर, नंदीग्राम, नासिक, प्रयागराज, श्रृंगवेरपुर, सीतामढ़ी, सीतामढ़ी और वाराणसी घुमाया जाएगा.
जानें कब से हो रहा शुरू
इस टूर पैकेज की शुरुआत 5 मार्च 2024 को दिल्ली से शुरू हो रहा है. इसमें आपको 17 रात और 18 दिन घूमने का मौका मिलेगा.
जानें कीमत
इस टूर पैकेज में अगर आप अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 68,980 रुपये किराया देना होगा. जबकि दो लोग एक साथ यात्रा करते हैं तो प्रति व्यक्ति 59,980 रुपये किराया देना होगा. 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए 53,985 रुपये किराया देना होगा. फिलहाल आपको बता दें कि आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज के लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं. इसके अलावा आप आईआरसीटीसी टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर पर जाकर भी बुकिंग करा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










