Pre-Wedding Photoshoot In Gorakhpur: गोरखपुर में भी है प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए खूबसूरत जगहें

Updated:
विज्ञापन
Pre-Wedding Photoshoot In Gorakhpur: गोरखपुर में भी है प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए खूबसूरत जगहें

Pre-Wedding Photoshoot In Gorakhpur

Pre-Wedding Photoshoot In Gorakhpur: अगर आप यूपी के गोरखपुर जिला से हैं और आप भी प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए गोरखपुर में जगह तलाश रहे हैं तो चलिए जानते हैं विस्तार से…

विज्ञापन

Pre-Wedding Photoshoot In Gorakhpur: शादी से पहले प्री-वेडिंग फोटोशूट कराया जा रहा है. इस दौरान कपल्स एक साथ खूबसूरत तस्वीरें क्लिक कराते हैं. हर कपल्स प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाना पसंद करते हैं. अगर आप यूपी के गोरखपुर जिला से हैं और आप भी प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए गोरखपुर में जगह तलाश रहे हैं तो चलिए जानते हैं विस्तार से…

रेल संग्रहालय

Pre-wedding photoshoot in gorakhpur

गोरखपुर में प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए जगह खोज रहे हैं तो रेल संग्रहालय जा सकते हैं. यह जगह गोरखपुर रेलवे स्टेडियम कॉलोनी के पास स्थित है. सोमवार को छोड़कर यह संग्रहालय सभी दिनों में खुला है. यहां मिनी खिलौना ट्रेन है. यहां आप अपने पार्टनर के साथ फोटो क्लिक करा सकते हैं.

गोरखनाथ मंदिर

Pre-wedding photoshoot in gorakhpur

प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए गोरखनाथ मंदिर बेस्ट है. यह मंदिर गोरखपुर रेलवे स्टेशन से करीब 4 किमी की दूरी पर स्थित है. यह मंदिर महान योगी गोरखनाथ को समर्पित है. इस मंदिर में दर्शन के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं.

रामगढ़ ताल

Pre-wedding photoshoot in gorakhpur

शादी से पहले फोटोशूट के लिए गोरखपुर में जगह तलाश रहे हैं तो रामगढ़ ताल जा सकते हैं. यह ताल 1700 एकड़ में फैला है यह एक विशाल और प्राकृतिक झील है. इसकी सुंदरता व वातावरण को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है. यहां मल्टीमीडिया सतरंगी फाउन्टेंन के साथ-साथ बोट राइडिंग की भी सुविधा है.

पं. दीन दयाल उपाध्याय पार्क

Pre-wedding photoshoot in gorakhpur

गोरखपुर में प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए बेस्ट जगह पं. दीन दयाल उपाध्याय पार्क है. जो गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने स्थित है. यह पार्क अपनी हरी भरी छटा को बिखेरता हुआ एक सुंदर पार्क है. यह जगह कपल्स फोटोशूट के लिए सबसे सही है.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola