ePaper

Famous Beaches Of Goa: ये हैं गोवा के सबसे फेमस बीच

Updated at : 23 Feb 2024 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
Famous Beaches Of Goa

Famous Beaches Of Goa

Famous Beaches Of Goa: अगर आप भी अपने दोस्त या फिर गर्लफ्रेंड के साथ गोवा जाने का प्लान बना रहे हैं तो आइये जानते हैं यहां के फेमस बीच के बारे में…

विज्ञापन

Famous Beaches Of Goa: गोवा एक बेहद सुंदर और फेमस जगह है. जो अपनी चमकती रेत, मनमोहक समुद्र तट, आसमान छूते नारियल के पेड़ आदि के लिए पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है. यहां देश-विदेश से लोग सैर करने के लिए आते हैं. सबसे अधिक गोवा में कपल्स की भीड़ लगती है. अगर आप भी अपने दोस्त या फिर गर्लफ्रेंड के साथ गोवा जाने का प्लान बना रहे हैं तो आइये जानते हैं यहां के फेमस बीच के बारे में…

अंजुना बीच

गोवा के पश्चिमी किनारे पर स्थित अंजुना बीच सबसे फेमस है. अंजुना बीच का समुद्र तट अत्यंत सुंदर है और पर्यटकों को आकर्षित करता है. सफेद रेतीली धारा, साफ और नीले पानी, आसमान का नीला रंग और शांतिपूर्ण माहौल यहां आने वाले कपल्स को बेहद पसंद आता है. रात के समय अंजुना बीच पर जमकर पार्टी होती है.


बागा बीच

गोवा में वैसे तो कई आकर्षक बीच हैं जहां विदेश से भी पर्यटक घूमने के लिए आते हैं. उन्हीं में से एक है बागा बीच, जो एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल है. इस बीच की खूबसूरती को देखना है तो शाम के समय जरूर जाएं. क्योंकि यहां पर रात को जमकर पार्टी होती है. इसके साथ ही यह बीच रंगबिरंगे लाइट्स से सजा रहता है. बता दें बागा बीच को सबसे रोमांचक बीच भी कहा जाता है. यहां आप अपने पार्टनर के साथ खुलकर धूप का आनंद उठा सकते हैं.


वागातोर बीच

गोवा के फेमस बीच वागातोर बीच पर वैसे तो बहुत कम भीड़ लगती है. लेकिन यहां के सफेद रेत, काली लावा चट्टानें, नारियल और खजूर के पेड़ पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. अगर आपको शांत और एकांत बीच पर जाना है तो वागतोर बीच जा सकते हैं.


बेटलबटीम बीच

गोवा में सनसेट का मजा लेना है तो बेटलबटीम बीच पर जा सकते हैं. यहां सुबह और शाम को लोग सिर्फ सनसेट का आनंद लेने के लिए आते हैं. वैसे इस बीच पर भी काफी कम लोग घूमने के लिए आते हैं. यह बीच दूसरे तटों के मुकाबले ना सिर्फ ज्यादा शांत है बल्कि साफ-सुथरा भी है.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola