ePaper

West Bengal Tourism: खूबसूरत वादियों के बीच लेना चाहते हैं चाय की बेहतरीन चुस्की, तो चले आइए दार्जिलिंग

Updated at : 23 Jun 2024 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
Darjeeling

Darjeeling

West Bengal Tourism: दार्जिलिंग हिमालय की गोद में बसा एक खूबसूरत शहर है. यहां देश-विदेश से पर्यटक घूमने और कंचनजंगा के मनोरम दृश्य देखने आते हैं. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं दार्जिलिंग शहर के बारे में.

विज्ञापन

West Bengal Tourism: पश्चिम बंगाल भारत का वह राज्य है, जहां की कला, संस्कृति, खूबसूरती, वैभव और समृद्धि इसे दुनियाभर में मशहूर बनाती है. यहां के सुंदरबन और समुद्र तट की प्राकृतिक सुंदरता से लेकर, शाही महल और प्राचीन मंदिरों की अद्भुत वास्तुकला तक इस राज्य को खास बनाती हैं. इस राज्य के कई शहर अपने समृद्ध इतिहास और खूबसूरती के लिए पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध है. बंगाल का दार्जिलिंग शहर भी अपने सुहाने मौसम, खूबसूरत परिदृश्यों और शांत वातावरण के लिए देश-विदेश के पर्यटकों में प्रसिद्ध है. अगर आप भी बंगाल घूमने निकले हैं तो दार्जीलिंग जरुर विजिट करें.

West Bengal Tourism: कैसे पहुंचेंगे दार्जिलिंग

पश्चिम बंगाल में स्थित है दार्जिलिंग, जो “पहाड़ों की रानी” के नाम से भी जाना जाता है. यहां पहुंचने के लिए आपको इसके सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन न्यू जलपाईगुड़ी या फिर सिलीगुड़ी रेलवे स्टेशन से बस लेकर जाना होगा. दार्जिलिंग आने का एक और तरीका है, इसके लिए आपको निकटतम एयरपोर्ट बागडोगरा तक प्लेन से आना होगा, जो दार्जिलिंग से करीब 90 किलोमीटर दूर है. यह जगह अपने लुभावने दृश्यों और खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है.

Also Read: West Bengal Tourism: संगमरमर से बनी इस खूबसूरत इमारत का ब्रिटेन की महारानी से है खास नाता

West Bengal Tourism: यहां की चाय होती है खास

दार्जिलिंग शहर अपनी चाय, दुनिया के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत कंचनजंगा से दिखने वाले खूबसूरत दृश्यों और यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे के लिए विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है. यह शहर करीब 6700 फीट की ऊंचाई पर लघु हिमालय में स्थित है. दार्जिलिंग शहर भारत का सबसे फेमस हिल स्टेशन है, जो सालों भर पर्यटकों से भरा रहता है. यहां की प्राकृतिक सुंदरता और मानव निर्मित रचनाएं इस शहर की खूबसूरती को दोगुना कर देते हैं. पर्यटक यहां की खूबसूरत वादियों और ठंडे मौसम में चाय की चुस्कियों का आनंद लेते हैं. “टाइगर हिल” एक प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट है, जो दार्जिलिंग- कुर्सियांग रेंज की सबसे ऊंची चोटी है. 8442 फीट की ऊंचाई पर मौजूद यह शिखर कंचनजंगा की चोटियों के बीच से सूर्योदय का एक अद्वितीय नजारा पेश करता है. दार्जिलिंग का बतासिया लूप बंगाल राज्य का प्रमुख पर्वतीय पर्यटन स्थल है, जो एक पर्वतीय सड़क के हिस्से के रूप में मशहूर है. इस लूप की विशेषता है कि यहां से पूरे दार्जिलिंग शहर का पैनोरमिक दृश्य देखने का अवसर मिलता है. इस जगह पर टॉय ट्रेन चलता है. दार्जिलिंग के टॉय ट्रेन की सैर टूरिस्ट के लिए एक एक्साइटिंग चीज रहती है. विदेशी पर्यटक भी बड़े संख्या में दार्जिलिंग का दीदार करने आते हैं. यहां मौजूद दार्जिलिंग रॉक गार्डन से आप पूरे शहर का शानदार दृश्य देख सकते हैं. यहां मिलने वाली कड़क चाय भी पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध है, सालों से दार्जिलिंग की चाय पत्तियों का निर्यात विश्व भर में हो रहा है. यहां होने वाली “सिल्वर टिप्स इंपीरियल चाय” दुनिया के 10 सबसे महंगी चाय के लिस्ट में शामिल है. यही कारण है दार्जिलिंग “शैम्पेन ऑफ टी” के नाम से दुनिया भर में प्रसिद्ध है. दार्जिलिंग शहर अपनी खूबसूरती, चाय, हिमालयन ट्रेन और सुहाने मौसम के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है.

Also Read: West Bengal Tourism : कोलकाता आने का है प्लान, तो दुनिया के सबसे लंबे कैंटिलीवर पुल पर जरूर आएं

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola