Bengaluru Airport पर बैग में मिले 72 विदेशी सांप, 17 किंग कोबरा भी जब्त
Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Sep 2023 9:07 AM
customs officials seized 72 snakes six dead capuchin monkeys bag on Bengaluru Airport: कर्नाटक के बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बुधवार को 55 बॉल अजगर, 17 किंग कोबरा और छह कैपुचिन बंदर जब्त किए.
एक विचित्र घटना में, बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने किंग कोबरा और अन्य संरक्षित जानवरों को जब्त कर लिया है, जिन्हें थाईलैंड से एक उड़ान में तस्करी करके लाया गया था. रिपोर्ट्स की मानें तो उक्त जानवरों को थाई एयरएशिया की फ्लाइट में चेक-इन बैगेज में भरा गया था, जो बुधवार रात करीब 10.30 बजे बेंगलुरु में उतरी. बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग के अधिकारियों के होश उस उक्त उड़ गए, जब उन्होंने एक बैग के अंदर 72 सांप और 6 मृत कैपुचिन बंदर देखे.
बेंगलुरु सीमा शुल्क द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया “रात 10:30 बजे बैंकॉक से फ्लाइट नंबर एफडी 137 एयर एशिया से आए सामान में कुल 78 जानवर थे, जिनमें 55 बॉल पायथन (अलग-अलग रंग के रूप में) और 17 किंग कोबरा शामिल थे. ये जीवित पाए गए और सक्रिय स्थिति में. हालांकि, छह (06) कैपुचिन बंदर मृत पाए गए,”
इसमें कहा गया है कि उक्त सभी 78 जानवर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत अनुसूची जानवर हैं और सीआईटीईएस के परिशिष्ट के तहत सूचीबद्ध हैं. जानवरों को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया. बयान में कहा गया है कि जीवित जानवरों को मूल देश में भेज दिया गया है और मृत जानवरों का उचित स्वच्छता उपायों के साथ निपटान किया गया है. आगे की जांच जारी है.
अनुसूचित पशु एक लुप्तप्राय प्रजाति को संदर्भित करता है जिसे विशेष सुरक्षा की आवश्यकता होती है. अधिकारियों को संदेह है कि जानवरों की तस्करी अंतरराष्ट्रीय पालतू व्यापार के लिए की गई थी. रिपोर्ट्स की मानें तो अजगर और किंग कोबरा को थाईलैंड भेज दिया गया है, जबकि मृत कैपुचिन बंदरों का उचित स्वच्छता उपायों के साथ निपटान किया गया था.
बेंगलुरु भारत के एक खूबसूरत शहर है जिसमें कई रोचक स्थान हैं जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं. चलिए जानते हैं विस्तार से.
बेंगलुरु पैलेस
बेंगलुरु पैलेस, भारत के कर्नाटक राज्य के शहर बेंगलुरु में स्थित एक इतिहासी और सुंदर महल है. यह पैलेस विक्टोरियन शैली में निर्मित है और एक गहन संरक्षित धरोहर के रूप में मान्यता प्राप्त है. इस पैलेस का निर्माण 1878 ईसी में महाराजा चामराजेंद्र वाडियार द्वारा शुरू किया गया था, और इसे उनके शिकार सैन्य द्वारा चिकन कृष्णराजेंद्र वाडियार के राज्याभिषेक के उपलक्ष्य में समर्पित किया गया था.
लालबाग उद्यान
लालबाग उद्यान (Lalbagh Garden) बेंगलुरु में स्थित एक प्रसिद्ध बगीचा है. यह उद्यान शहर के मध्य में स्थित है और एक विशाल शहरी उद्यान के रूप में मान्यता प्राप्त है. लालबाग़ उद्यान का नाम उस भव्य लाल बगीचे से प्राप्त हुआ है, जिसमें विभिन्न प्रकार के फूल, पेड़, पौधों और वृक्षों का समृद्ध विकास किया जाता है. इसे 18वीं शताब्दी में मैसूर के हैदर अली के द्वारा विकसित किया गया था.
टिपू सुल्तान की समृद्धि स्तंभ
टिपू सुल्तान की समृद्धि स्तंभ (Tipu Sultan’s Prosperity Pillar) बेंगलुरु में स्थित है. यह स्तंभ टिपू सुल्तान द्वारा निर्मित गुंबद है जो उनकी समृद्धि का प्रतीक बना हुआ है. टिपू सुल्तान की समृद्धि स्तंभ का निर्माण 1799 ईसी में हुआ था, जब ब्रिटिश सेना ने टिपू सुल्तान को युद्ध में परास्त किया था और उनके शासन को समाप्त किया था. इस स्तंभ का मुख्य उद्देश्य टिपू सुल्तान की समृद्धि और शक्ति को स्मरण करना था. यह समृद्धि स्तंभ त्रिकोणीय आकार का है और इसकी ऊंचाई लगभग 5 मीटर है.
नंदी हिल्स
नंदी हिल्स बेंगलुरु से लगभग 60 किलोमीटर दूर एक प्रसिद्ध पर्वतीय पर्यटन स्थल है. यह एक प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ स्थान है जो प्रकृति प्रेमियों के बीच खासा लोकप्रिय है. नंदी हिल्स का नाम नंदी भगवान शिव के वाहन वृषभ नंदी से जुड़ा हुआ है. परंपरागत कथाओं के अनुसार, इस स्थान पर नंदी वृषभ शिव की पूजा करने आए थे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










