ePaper

The Devils Highway: दुनिया की सबसे भूतिया हाइवे, जहां चलती गाड़ियां हो जाती हैं अचानक गायब!

Updated at : 04 Aug 2023 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
The Devils Highway: दुनिया की सबसे भूतिया हाइवे, जहां चलती गाड़ियां हो जाती हैं अचानक गायब!

The Devils Highway: दुनिया की सबसे ज्यादा डरावना हाइवे के बारे में आज हम आपको बताएंगे. अमेरिका में स्थित हाइवे नंबर 666 को भूतिया कहा जाता है. जी हां, अगर आपको रियल लाइफ में भूतों से सामना करना है तो 'डेविल्स रोड या द डेविल्स हाई-वे' पर आ सकते हैं.

विज्ञापन

The Devils Highway: आपने फिल्मों में भूत तो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको बताएंगे दुनिया की सबसे डरावना हाइवे के बारे में, जहां लोग डरते हुए जाते हैं. वह जगह है अमेरिका का हाइवे नंबर 666. जिसे दुनिया का सबसे ज्यादा डरावना हाइवे कहा जाता है. इस हाइवे का इतिहास बहुत ही पुराना है. इसे ‘डेविल्स रोड या द डेविल्स हाई-वे’ के नाम से जाना जाता है.

दुनिया की सबसे डरावना हाइवे

अमेरिका के हाइवे 666 को दुनिया का सबसे डरावना हाइवे का नाम से जाना जाता है. इस हाइवे का यह नंबर साल 1926 में दिया गया था. इस हाइवे के बनने के बाद से ही इसपर अनगिनत एक्सिडेंट्स होते रहते थे. बताया तो यह भी जाता है कि यहां से चलती बाइक, कार भी गायब हो जाती थीं. जिसके बाद इस हाइवे का नाम मई 2013 में बदलकर 491 रख दिया गया.

द डेविल्स हाइवे

अमेरिका में स्थित हाइवे 666 को द डेविल्स हाइवे का नाम से जाना जाता है.  क्योंकि इस हाइवे पर सबसे अधिक एक्सिडेंट होते थे. जिसके चलते लोग इस हाइवे का नंबर बदलने की मांग कर रहे थे. क्योंकि ऐसा मानना था कि इन सारी घटनाओं के पीछे हाइवे का अशुभ नंबर है. इसलिए हाइवे का नाम बदला गया है, जिसके बाद यहां पर होने वाले हादसों में काफी गिरावट आई है. हालांकि आज भी यहां से लोग जाने से हिचकते हैं.

लापता हो गई थी कार

द डेविल्स हाइवे के बारे में बताया जाता है कि 1930 में यहां से एक काले रंग की पीएर्से-एरो रोडस्टर कार अचानक गायब हो गई थी. लोगों ने इस लापता कार के बहुत खोजने की कोशिश की पर कुछ पता नहीं चल पाया. जिसके बाद इसे भूतिया हाइवे कहा जाने लगा. लोग यहां से गुजरने से डरते थे. क्योंकि हर रोज यहां पर एक्सिडेंट होते रहते थे.

Also Read: Haunted Place in India: ये भारत की सबसे भूतिया जगह, जानें क्या है इसके पीछे की कहानी
क्या है हाइवे का रहस्य

यहां के स्थानीय लोगों की माने तो हाइवे पर हो रहे एक्सिडेंट के पीछे शैतानी कार का हाथ है. अब हाइवे पर हो रही घटनाओं का खौफ इतना बढ़ चुका है कि लोग यहां जाने से आज भी डरते हैं. हालांकि अभी तक अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर इस तरह की घटनाएं क्यों यहां घटती है. वहीं स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि इस हाइवे पर आज भी महिलाएं घूमती हुई नजर आती है. कोई बार तो महिलाएं यहां से गुजरने वाले लोगों से लिफ्ट भी मांगती हैं. जिसके कारण लोग इसे भूतिया हाइवे कहते हैं. अगर आपको रियल लाइफ में भूतों से सामना करना है तो अमेरिका इस हाइवे पर सफर कर अनुभव ले सकते हैं.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola