IRCTC Tour Package: कम खर्चे में करना चाहते हैं महाराष्ट्र की सैर, आईआरसीटीसी लेकर आया ये प्लान

Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Jul 2023 12:32 PM

विज्ञापन

IRCTC Maharastra Tour Package, IRCTC Tour Package, IRCTC Marvels of Maharashtra Ex Hyderabad Package: महाराष्ट्र अपनी अपार खूबसूरती की वजह से पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है, जिनमें से एक है औरंगाबाद. अगर आप इन जगहों की सैर की सोच रहे हैं, तो आईआरसीटीसी लेकर आया है बेहद शानदार मौका.

विज्ञापन

IRCTC Maharastra Tour Package, IRCTC Tour Package, IRCTC Marvels of Maharashtra Ex Hyderabad Package: गेटवे ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर महाराष्ट्र, भारत का बहुत ही प्रमुख राज्य है. महाराष्ट्र अपनी अपार खूबसूरती की वजह से पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है, जिनमें से एक है औरंगाबाद. औरंगाबाद में ही एलोरा की गुफाएं हैं, जो देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी मशहूर हैं. यहां 100 से ज्यादा गुफाएं हैं, लेकिन पर्यटकों के लिए सिर्फ 34 गुफाएं ही खोली गई है, तो अगर आप इन जगहों की सैर की सोच रहे हैं, तो आईआरसीटीसी लेकर आया है बेहद शानदार मौका.

आईआरसीटीसी (IRCTC) ने टूरिस्टों के लिए महाराष्ट्र का टूर पैकेज पेश किया है. इस टूर पैकेज को देखो अपना देश के तहत पेश किया गया है. आईआरसीटीसी (IRCTC) के इस टूर पैकेज में टूरिस्ट फ्लाइट मोड के जरिए यात्रा करेंगे. इस टूर पैकेज की शुरुआत हैदराबाद से होगी. आइए आईआरसीटीसी (IRCTC) के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानते हैं.

पैकेज की डिटेल्स पैकेज का नाम- IRCTC Marvels of Maharashtra Ex Hyderabad Package

पैकेज की अवधि- 3 रात और 4 दिन

ट्रैवल मोड- फ्लाइट

डेस्टिनेशन – औरंगाबाद, एलोरा, नासिक, शिरडी

मिलेगी यह सुविधा

1. आने-जाने के लिए फ्लाइट की टिकट मिलेगी.

2. रुकने के लिए होटल की सुविधा मिलेगी.

3. 3 ब्रेकफास्ट और 2 डिनर की सुविधा मिलेगी.

4. आपको ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) की भी सुविधा मिलेगी.

यात्रा में लगेगा इतना शुल्क

1. अगर आप इस ट्रिप पर अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 25,550 रुपए चुकाने होंगे.

2. वहीं दो लोगों को 21,200 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा.

3. तीन लोगों को प्रति व्यक्ति 20,950 रुपए का शुल्क देना होगा.

4. बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा. बेड के साथ (5-11 साल) 20,000 और बिना बेड के 12,150 रुपए देने होंगे.

IRCTC ने ट्वीट करके दी जानकारी

आईआरसीटीसी ने अपने इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए एक ट्वीट शेयर किया है. जिसमें बताया है कि अगर आप महाराष्ट्र के मनमोहक दृश्यों का दीदार करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं.

कब से शुरू होगा IRCTC का यह टूर पैकेज

IRCTC का यह टूर पैकेज 15 अक्टूबर से शुरू होगा. इस टूर पैकेज की शुरुआत कीमत 20,950 रुपये है. टूरिस्ट IRCTC के इस टूर पैकेज की बुकिंग रेलवे के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं. इसके साथ ही 8287932229, 8287932228 नंबरों पर कॉल कर भी टूर पैकेज की बुकिंग करा सकते हैं. इस टूर पैकेज का नाम IRCTC Marvels of Maharashtra Ex Hyderabad Package (SHA45) है. इस टूर पैकेज की शुरुआत हैदराबाद एयरपोर्ट से होगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola