Top 10: ये हैं भारत के 10 सबसे लंबे ब्रिज, देखें पूरी लिस्ट
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 21 Dec 2023 8:25 PM
Top 10 Longest Bridges in India: आज हम आपको भारत में 10 सबसे लंबे ब्रिज के बारे में बताने जा रहे हैं. इस लिस्ट में जो सबसे लंबी ब्रिज है वह 9 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी है. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

Longest Bridges in India: अगर आप भारत के बारे में ज्यादा गहराई से जानने में दिलचस्पी रखते हैं तो यह स्टोरी आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको भारत के 10 सबसे लंबे ब्रिज के बारे में बताने जा रहे हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

Dhola Sadiya Bridge: यह ब्रिज असम से अरुणाचल प्रदेश को जोड़ती है. इस ब्रिज की लम्बाई 9.15 किलोमीटर है.

Dibang River Bridge: अरुणाचल प्रदेश से जोड़ने वाली यह ब्रिज लम्बाई में 6.2 किलोमीटर की है.

Mahatma Gandhi Setu: पटना से हाजीपुर को जोड़ने वाली यह ब्रिज 5.75 किलोमीटर लंबी है.

Bandra-Worli Sea Link: बांद्रा से वर्ली को जोड़ने वाली यह ब्रिज 5.57 किलोमीटर लंबी है.

Bogibeel Bridge: धेमाजी से डिब्रूगढ़ को जोड़ने वाली यह ब्रिज असम में है और इसकी लम्बाई 4.94 किलोमीटर की है.

Vikramshila Setu: यह ब्रिज बिहार में है. यह ब्रिज भागलपुर को नौगछिआ से जोड़ती है. इसकी लंबाई 4.70 किलोमीटर है.

Vembanad Rail Bridge: केरल में स्थित यह ब्रिज एड्डापल्ली से वल्लारपडम को जोड़ती है. इसकी लंबाई 4.62 किलोमीटर है.

Digha-Sonpur Bridge: यह ब्रिज पटना के दीघा को सारन के सोनपुर से जोड़ती है. इस ब्रिज की लंबाई 4.55 किलोमीटर है.

Arrah-Chapra Bridge: यह ब्रिज आरा को बिहार के छपरा से जोड़ती है. इसकी लंबाई 4.35 किलोमीटर है.

Godavari Bridge: कोवूर से राजहमुन्द्री को जोड़ने वाली यह ब्रिज 4.13 किलोमीटर लंबी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










