नाश्ते में बनाएं टेस्टी टमाटर सेट डोसा, रश्मि कुमारी की आसान रेसिपी

टमाटर सेट डोसा (फोटो इंस्टाग्राम @masala_chain_reaction)
Tomato Set Dosa: ब्रेकफास्ट के टाइम अक्सर हमारे पास ज्यादा समय नहीं होता, इसलिए हम ऐसी रेसिपी ढूंढते हैं जो जल्दी और आसानी से बन जाए. ऐसे में आप आसानी से स्वादिष्ट टमाटर सेट डोसा बनाकर तैयार कर सकते हैं.
Tomato Set Dosa: अगर आप नाश्ते में डोसा बनाना पसंद करते हैं, तो अब तक आपने सादा डोसा, मसाला डोसा, रवा डोसा या कई अलग-अलग तरह के डोसे जरूर बनाकर खाए होंगे. डोसा एक ऐसा डिश है जिसे अधिकतर लोग मन से खाते हैं. अगर आप भी रोज एक ही तरह का डोसा खाकर थोड़ा बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो टमाटर सेट डोसा आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. आप इस आर्टिकल में दिए गए रेसिपी से घर पर बनाकर इसे ट्राई कर सकते हैं. टमाटर सेट डोसा बनाने की रेसिपी रश्मि कुमारी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @masala_chain_reaction पर बताया है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.
टमाटर सेट डोसा बनाने के लिए किन-किन सामग्री की जरूरत पड़ेगी?
- सूजी – 1½ कप
- गेहूं का आटा – ½ कप
- ताजे टमाटर
- हरी मिर्च
- अदरक
- लहसुन
- जीरा
- दही
- नमक
- तेल
- बेकिंग थोड़ा सा
टमाटर सेट डोसा कैसे बनाएं?
- आप एक मिक्सर जार में सूजी, आटा, अदरक, लहसुन, मिर्ची, टमाटर, दही, जीरा, अदरक और नमक एक साथ डालकर पीस लीजिए. बैटर को बहुत ज्यादा पतला नहीं रखना है.
- अब इसे एक कटोरी में निकालकर थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिक्स करें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें.
- इसके बाद आप तवे को ग्रीस कर लीजिए, अब ऊपर से तैयार हुआ बैटर डालें और ढककर रखें. इसे 5-7 मिनट बबल आने तक पकाएं. अब रेडी है बनकर आपका टमाटर सेट डोसा.
- इसे आप अपने पसंद की किसी भी चटनी के साथ सर्व करके खा सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार
यह भी पढ़ें: Spongy Dhokla Recipe: मिनटों में तैयार करें एकदम मुलायम और जालीदार ढोकला, जानें बनाने का तरीका
यह भी पढ़ें: Aloo Dum Recipe: घर पर बनाएं सबकी फेवरेट आलू दम, इस तरीके से करें तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




