ePaper

Tomato Cheela Recipe: वेट लॉस स्पेशल,10 मिनट में बनाएं हेल्दी टमाटर चीला रेसिपी

Updated at : 08 Nov 2025 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
Tomato Cheela Recipe: वेट लॉस स्पेशल,10 मिनट में बनाएं हेल्दी टमाटर चीला रेसिपी

Tomato Cheela Recipe

Tomato Cheela Recipe : वेट लॉस स्पेशल टमाटर चीला सिर्फ 10 मिनट में बनाएं. यह लो-कैलोरी कम तेल वाला ब्रेकफास्ट है जो हर बाइट में क्रंच और पोषण देता है.

विज्ञापन

Tomato Cheela Recipe: आज की फास्ट लाईफस्टाइल में हर कोई फिट रहना चाहता है और फिट रहने के लिये खाने पर कंट्रोल करना बहुत जरुरी होता है. टमाटर चीला रेसिपी यह सिर्फ एक नाश्ता नहीं बल्कि वेट लॉस के सफर में आपका सबसे अच्छा दोस्त साबित हो सकता है.कम तेल और ढेर सारे पोषण से भरपूर यह टमाटर चीला इतना स्वादिष्ट है कि आपको यकीन नहीं होगा कि इसे बनने में सिर्फ 10 मिनट लगेंगे. तो देर किस बात की है चलिए बनाते हैं कुरकुरा और सॉफ्ट चीला.

सामग्री (Ingredients)

  • बेसन – 1 कप
  • टमाटर – 1 बड़े टुकड़े, बारीक कटे हुए
  • हरी मिर्च – 1 (वैकल्पिक, बारीक कटी हुई)
  • धनिया पत्ती – 2 टेबलस्पून, बारीक कटी हुई
  • अजवाइन – ½ टीस्पून
  • हल्दी पाउडर – ¼ टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – ¼ टीस्पून (स्वाद अनुसार)
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • पानी – ½ कप ( कम या ज्यादा कर सकते हैं)
  • तेल – 1 टीस्पून (तलने के लिए)

विधि

बैटर करें तैयार

  • एक बाउल में बेसन लें.
  • इसमें हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन और नमक डालें.
  • धीरे-धीरे पानी डालकर गाढ़ा लेकिन फैलने योग्य बैटर बनाएं.

टमाटर और हरी मिर्च डालें

  • बारीक कटे टमाटर, हरी मिर्च और धनिया पत्ती बैटर में मिलाएं.
  • बैटर को अच्छी तरह मिक्स करें.

चीला सेंकना

  • नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और उसमें 1 टीस्पून तेल डालें.
  • तवा गर्म होने के बाद, बैटर का एक छोटा भाग डालें और चपटा फैलाएं.
  • मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक सेंकें.
  • जब एक तरफ हल्का ब्राउन हो जाए तो पलट दें और दूसरी तरफ भी 2 मिनट तक सेंकें.
  • गरमा गरम टमाटर चीला को हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें.

Also Read : Air Fryer Aloo Bhajiya Recipe Low Fat: बिना तले मिनटों में बनाए क्रंची एयर फ्रायर आलू भजिया

Also Read : Moong Dal Chilla Sandwich: मिनटों में बनाए हेल्दी ब्रेकफास्ट,हाई‑प्रोटीन मूंग दाल चिल्ला सैंडविच

Also Read : Instant Coriander Pickle Recipe: बिना धूप के झटपट बनाएं धनिया का चटपटा अचार,साल भर रहेगा फ्रेश

Also Read : Tomato Ki Khatti Meethi Chutney Recipe:बिना प्याज-लहसुन के बनाएं सबसे स्वादिष्ट टमाटर की खट्टी मीठी चटनी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola