ePaper

Tips For Choosing Baby Name: बच्चे के नाम का चयन करते वक्त इन गलतियों से बचें

Updated at : 12 Dec 2024 1:59 PM (IST)
विज्ञापन
Baby Names

Baby Names

Tips For Choosing Baby Name: बच्चे का नाम उसके जीवन के शुरुआती संदेश की तरह होता है.इसलिए, यह बेहद जरूरी है कि इसे सोच-समझकर और पूरी तन्मयता के साथ रखा जाए.

विज्ञापन

Tips For Choosing Baby Name: हर परिवार में एक बच्चे का जन्म खुशियों का कारण बनता है और उसके आने के साथ ही बच्चे का नाम रखने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है. बच्चे का नाम उसके जीवन का अहम हिस्सा होता है और इसे बड़े विचार से चुनना चाहिए. कई बार भावनाओं में बहकर या मजाक में हम ऐसे नाम रख लेते हैं जो बच्चे के लिए शर्मिंदगी का कारण बन सकते हैं. इसलिए बच्चों के नामकरण से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद महत्वपूर्ण है.

बहुत कठिन उच्चारण वाले नाम

कई बार हम बच्चों का नाम ऐसा रख देते हैं, जिसे बोलना या समझना मुश्किल होता है. ऐसे नाम बच्चों को स्कूल, दोस्तों और समाज में परेशानी में डाल सकते हैं. अगर बच्चे का नाम लगातार गलत बोला जाता है, तो यह उनके आत्मविश्वास को भी प्रभावित कर सकता है. इसलिए हमेशा ऐसा नाम चुनें, जिसे लोग आसानी से बोल सकें और समझ सकें.

also read : Y2K फैशन ट्रेंड्स की वापसी: 2000 के दशक की जींस, क्रॉप टॉप्स और चंकी ज्वैलरी का फिर से है जलवा

लंबे नाम रखना

बहुत लंबे नाम रखने से बच्चे के लिए उसे याद रखना और लिखना कठिन हो सकता है. इसके अलावा, लंबे नामों की स्पेलिंग और उच्चारण में भी समस्याएं आ सकती हैं. इसलिए हमेशा छोटे, सरल और याद रखने में आसान नाम का चयन करें.

नाम का अर्थ सही हो

नाम का अर्थ बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह बच्चे के व्यक्तित्व पर असर डालता है. नकारात्मक या अशुभ अर्थ वाले नाम बच्चे को मानसिक रूप से प्रभावित कर सकते हैं. इसलिए नाम का चयन हमेशा सकारात्मक और प्रेरणादायक अर्थ वाला करें.

मजाक उड़ाने वाले नाम

बच्चे के नाम में इस बात का भी ध्यान रखें कि वह मजाक उड़ाने का कारण न बने. बच्चों को प्यार से घर में कुछ खास नामों से बुलाया जाता है, लेकिन ये नाम बच्चों के आत्मसम्मान को प्रभावित कर सकते हैं यदि वे सार्वजनिक रूप से मजाक का कारण बनें. ऐसे नामों से बचें जिनसे बच्चे का मजाक उड़ाया जा सके.

पुराने या अप्रचलित नाम

बहुत पुराने या अप्रचलित नाम बच्चों को असहज महसूस करा सकते हैं. ऐसे नाम बच्चों का आत्मविश्वास कम कर सकते हैं. समय के साथ बदलते फैशन और ट्रेंड्स के अनुसार नाम का चयन करें ताकि बच्चा अपने नाम से गर्व महसूस कर सके.

also read : Health Tips : फिटनेस ऐसा कि हर कोई हो जाए दीवाना, बस करना होगा आपको यह काम

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola