Teacher's Day Decoration Ideas: टीचर्स डे को बनाएं स्पेशल, ट्राई करें ये क्रिएटिव बोर्ड डेकोरेशन आइडियाज
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 04 Sep 2025 1:07 PM
Teachers day class room board decoration
Teacher's Day Decoration Ideas: टीचर्स डे एक खास अवसर है जो हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है. इस दिन पर क्लास रूम में ब्लैक बोर्ड और बुलेटिन बोर्ड को डेकोरेट किया जाता है. इस आर्टिकल से आप कुछ आइडियाज को यूज कर सकते हैं.
Teacher’s Day Decoration Ideas: शिक्षक हमारे लाइफ में एक अहम भूमिका निभाते हैं और जीवन में सही मार्ग दिखाने में मदद करते हैं. हमारे जीवन में टीचर्स का बहुत बड़ा योगदान होता है. हर साल सितंबर महीने की पांच तारीख को शिक्षक दिवस मनाया जाता है. ये एक महत्वपूर्ण दिन और इस दिन का उत्साह और उमंग आप स्कूल और कॉलेज में देख सकते हैं. इस खास मौके पर इन जगहों पर कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इस खास मौके पर स्कूल और कॉलेज में सजावट की जाती है. इसमें आमतौर पर बोर्ड डेकोरेशन किया जाता है जिसमें ब्लैक बोर्ड और बुलेटिन बोर्ड को सजाया जाता है. इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं कुछ बोर्ड डेकोरेशन आइडियाज.
ब्लैक बोर्ड डेकोरेशन ट्री थीम (Teacher’s Day Decoration Ideas Tree Theme)

आप ब्लैक बोर्ड को ट्री थीम के साथ डेकोरेट कर सकते हैं. इसमें आप कलर चॉक से बीच में एक सुंदर पेड़ बना सकते हैं. इसमें आप पेड़ की डाली पर किताबें, बल्ब और पेन को ड्रॉ करें. नीचे में आप कोई कोट या मैसेज को भी ऐड कर सकते हैं. आप बोर्ड के बचे हुए हिस्से में और भी चीजें जैसे किताब, पेन या थैंक यू का मैसेज भी डाल सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Happy Teacher’s Day 2025: टीचर्स डे को बनाएं यादगार, ग्रीटिंग कार्ड में लिखें ये प्यारे मैसेज
ब्लैक बोर्ड डेकोरेशन सिंपल थीम

आप टीचर्स डे पर ब्लैक बोर्ड को सजाना चाहते हैं तो आप क्लासिक डिजाइन का यूज कर सकते हैं. आप इसमें थैंक यू का मैसेज लिख सकते हैं. इसमें आप बुक या फिर पेंसिल को बीच में बनाएं और कुछ संदेश भी आप इसमें लिख सकते हैं.

बुलेटिन बोर्ड बुक और पेंसिल थीम डेकोरेशन

शिक्षक दिवस पर क्लासरूम में बुलेटिन बोर्ड को भी सजाय जाता है. आप बुलेटिन बोर्ड को एक थीम के साथ सजा सकते हैं. आप इसमें बुक और पेंसिल थीम डेकोरेशन का यूज कर सकते हैं. इसमें आप रंग- बिरंगे कागज से फूल का बॉर्डर बना सकते हैं. इसमें आप बुक और पेंसिल की कटिंग लगाएं और बीच में इस खास दिन से जुड़े मैसेज को लिखें.
यह भी पढ़ें- Teacher’s Day 2025: टीचर्स डे आउटफिट आइडियाज, साड़ी के साथ पाएं खूबसूरत लुक
यह भी पढ़ें- Teacher’s Day 2025 Cake Ideas: टीचर्स डे को करें सेलिब्रेट इन केक आइडियाज के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










