ePaper

Teacher's Day 2025 Cake Ideas: टीचर्स डे को करें सेलिब्रेट इन केक आइडियाज के साथ

Updated at : 02 Sep 2025 11:34 AM (IST)
विज्ञापन
teacher day cake ideas

टीचर्स डे केक आइडियाज (AI Image)

Teacher's Day 2025 Cake Ideas: शिक्षक दिवस को हर वर्ष 5 सितंबर को मनाया जाता है. इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए आप इन केक आइडियाज की मदद ले सकते हैं.

विज्ञापन

Teacher’s Day 2025 Cake Ideas: जीवन में आगे बढ़ने के लिए सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है. टीचर्स डे हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है एक खास अवसर है जब हम अपने शिक्षकों को उनके योगदान और मार्गदर्शन के लिए सम्मानित करते हैं. इस मौके को खास बनाने के लिए आप इन केक आइडियाज का यूज कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कुछ आइडियाज. 

नो-बेक बिस्किट केक

No bake biscuit cake ( ai image)

आप शिक्षक दिवस पर अपने हाथों से कुछ बनाना चाहते हैं तो आप नो-बेक बिस्किट केक को बना सकते हैं. इसे आप बिना ओवेन के बना सकते हैं. इसके लिए आप बिस्किट को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें और केक टिन में रख लें. अब आप एक पैन में दूध, चीनी, कोको पाउडर और मक्खन डालकर धीमी आंच पर पकाएं. जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो इसमें वनीला एसेंस डाल दें.  तैयार मिश्रण आप को बिस्किट के टुकड़ों पर डालें और अच्छी तरह मिला लें. आप इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं. फ्रिज में 5 घंटे के लिए सेट होने दें. 

क्लासरूम थीम केक

Classroom theme cake (ai image)

इस टीचर्स डे पर आप क्लासरूम थीम केक के साथ भी सेलब्रैट कर सकती हैं. आप इसमें ब्लैकबोर्ड, बुक या पेन जैसी सजावट के साथ वनीला या बटरस्कॉच फ्लेवर के साथ इस केक की मदद से आप इस दिन को और भी खास बनाएं. इस थीम से तैयार किया गया केक इस मौके के लिए परफेक्ट है. 

यह भी पढ़ें- Happy Teacher’s Day 2025: टीचर्स डे को बनाएं यादगार, ग्रीटिंग कार्ड में लिखें ये प्यारे मैसेज

बुक शेप केक

Book shape cake(ai image)

इस मौके को और भी खास बनाने के लिए आप बुक शेप केक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ये इस मौके के लिए सही भी है. आप इस केक को किताब जैसी शेप में बनाकर उस पर चॉकलेट या क्रीम की मदद से पेज का डिजाइन बना सकते हैं. आप इसे किसी भी फ्लेवर में तैयार करवा सकते हैं. 

चॉकलेट केक 

Chaocolate cake ( ai image)

आप इस दिन के लिए चॉकलेट केक को भी तैयार कर सकते हैं. ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है. आप इसको बनाने के लिए आपको मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर की जरूरत होगी. इसमें आप चीनी, बटर, दही और दूध ओ मिक्स कर बैटर तैयार करें और फिर केक को 40-45 मिनट तक कड़ाही में बेक करें. इसमें आप चॉकलेट क्रीम से इसे सजाएं.

यह भी पढ़ें- Teacher Day 2025 पर क्या दें गिफ्ट? जानिए 5 आसान और पॉकेट फ्रेंडली  गिफ्ट  

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola