Tandoori Momo Chaat Recipe: मोमो और चाट का जायकेदार फ्यूजन,मिनटों में बनाएं लाजवाब तंदूरी मोमो

Tandoori Momo Chaat Recipe
Tandoori Momo Chaat Recipe : घर पर बनाएं चटपटा और लजीज तंदूरी मोमो चाट.बच्चों और बड़ों दोनों के लिए है परफेक्ट.
Tandoori Momo Chaat Recipe: चटपटा और लजीज खाना हर किसी को पसंद होता है.अगर आप भी इस तरह के लोगों की लिस्ट में शामिल है तो तंदूरी मोमो चाट की रेसिपी आपके लिये परफेक्ट है.इस रेसिपी की खासियत यह है कि इसमें मोमोज की कोमलता और तंदूर के स्मोकी फ्लेवर को चाट की चटपटी, तीखी-मीठी टॉपिंग के साथ मिलाती है.यह स्नैक नहीं बल्कि स्वाद का एक ऐसा जायकेदार फ्यूजन है जिसे खाते ही ‘वाह’ निकल जाए.तो आइए बिना देर किए जानते हैं इस ट्रेंडी और स्वादिष्ट तंदूरी मोमो चाट को घर पर सबसे आसान तरीके से बनाने की सीक्रेट रेसिपी.
मोमो के लिए
- मोमो (स्टोर-बॉयल्ड या घर पर बने) – 10-12
- दही – 2 बड़े चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
- चाट मसाला – 1/2 चम्मच
- हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच
- नमक – स्वाद अनुसार
- घी या तेल – 1 बड़ा चम्मच
चाट टॉपिंग के लिए
- हरी चटनी – 2 बड़े चम्मच
- मीठी इमली की चटनी – 2 बड़े चम्मच
- कटी हुई हरी मिर्च – 1-2
- बारीक कटा हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच
- सेव – 2 बड़े चम्मच
विधि
- तंदूरी मसाला लगाना: मोमो को एक बाउल में रखें.दही, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, चाट मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं.10 मिनट के लिए मैरिनेट होने दें.
- मोमो को तंदूरी करना: एक नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा घी या तेल गर्म करें. मैरिनेटेड मोमो को पैन में डालकर दोनों तरफ से हल्का ब्राउन और क्रिस्पी होने तक सेकें.
- चाट टॉपिंग तैयार करना: तंदूरी मोमो को सर्विंग प्लेट में रखें.ऊपर से हरी चटनी और इमली की मीठी चटनी डालें.कटी हरी मिर्च और हरा धनिया छिड़कें.अंत में सेव डालकर क्रंची टेक्सचर दें.
- सर्व करें: गरमा गरम तंदूरी मोमो चाट तुरंत सर्व करें. चाहें तो नींबू का रस भी थोड़ा डाल सकते हैं स्वाद बढ़ाने के लिए.
Also read : Nahay Khay Lauki Bhaat Recipe:नहाय-खाय पर ऐसे बनाएं लौकी-भात की छठी मईया हो जाएं प्रसन्न
Also Read : Halwai Style Imarti Recipe: मिनटों में बनाएं हलवाई जैसी कुरकुरी और रसीली इमरती
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




