ePaper

Swapna Shastra: सपने में दिखाई दे ये सपने, तो समझिए आपकी जिंदगी में आने वाले हैं अच्छे दिन

Updated at : 18 Feb 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
Swapna Shastra

Swapna Shastra

Swapna Shastra: कुछ सपने बहुत ही अच्छे होते हैं, जिनको देखते समय नींद टूट जाए तो पछतावा होने लगता है. लेकिन कुछ सपने बहुत ही डरावने होते हैं, जिनको देखने पर गहरी नींद में सोया इंसान बेचैन होकर बैठ जाता है.

विज्ञापन

Swapna Shastra: रात में सोते समय इंसान सपनों की दुनिया में पहुंच जाता है. इंसान तरह-तरह के सपने देखता है. कुछ सपने बहुत ही अच्छे होते हैं, जिनको देखते समय नींद टूट जाए तो पछतावा होने लगता है. लेकिन कुछ सपने बहुत ही डरावने होते हैं, जिनको देखने पर गहरी नींद में सोया इंसान बेचैन होकर बैठ जाता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार ये सपने अच्छे और बुरे दोनों हो सकते हैं, जो कि निकट भविष्य में होने वाली किसी मांगलिक घटना या अनहोनी की ओर इशारा करते हैं. ऐसे में आइए पानी से जुड़े सपनों के बारे में जानते हैं.

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: सपने में दिखाई दे रहे हैं भगवान, तो समझिए बदलने वाली है आपकी किस्मत

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: महाशिवरात्रि के पहले सपने में नजर आ रहे हैं सांप, जानें इसके पीछे का गूढ़ रहस्य

पानी से जुड़ा सपना शुभ या अशुभ

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, पानी से जुड़ा सपना दिखाई देना बहुत ही शुभ माना जाता है. यह आपकी जिंदगी बदलने का संकेत देता है. लेकिन कुछ परिस्थितियों में यह बहुत ही खराब भी होता है, जो कि निकट भविष्य में किसी बड़ी घटना की ओर संकेत करता है.

साफ पानी का झरना देखना

  • स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, अगर सपने में साफ पानी का झरना दिखाई दे, तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है. माना जाता है कि यह निकट भविष्य में जीवन में कोई बड़ी खुशहाली ला सकता है.
  • स्वप्न शास्त्र की मानें तो अगर साफ पानी का झरना गिरते हुए दिखाई दे रहा है, तो जिंदगी के दुखों को खत्म करने की ओर इशारा करता है. इसके अलावा, अगर आप कोई बड़ी परेशानी से घिरे हुए हैं, तो उससे बहुत जल्द छुटकारा मिल सकता है.

गंदे पानी का झरना देखना

  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार, गंदे पानी का झरना दिखाई देना, बहुत ही खराब माना जाता है. यह जीवन में किसी बड़ी परेशानी के आने का संकेत देता है.
  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार, झरने का पानी अगर गर्म हो, तो भी अशुभ होता है. यह जीवन में किसी बड़े संकट आने का संकेत देता है.

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: सच साबित होते हैं ये 3 सपने, मिलती है मनचाही मुराद

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola