बेहद भाग्यशाली लोगों को आते हैं ये 5 सपने, अगर आप भी उनमें से हैं तो समझिये समाज में होगी जय-जयकार

Published by : Sameer Oraon Updated At : 10 Jul 2025 9:46 PM

विज्ञापन

Pic Credit- Freepik

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ सपने ऐसे होते हैं जो केवल बेहद भाग्यशाली लोगों को आते हैं. ये सपने भविष्य में आने वाली सफलता, समृद्धि और ईश्वरीय कृपा के संकेत होते हैं. जैसे भगवान का दर्शन, उड़ान भरना या शिवलिंग देखना- ये सभी संकेत आपके जीवन में बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकते हैं. जानिए ऐसे ही 5 खास सपनों के बारे में जो आपकी किस्मत बदल सकते हैं.

विज्ञापन

Swapna Shastra: क्या आपने कभी ऐसा सपना देखा है जिसके बारे में आप सोचने को मजबूर हो गये हों और उस चीज का मतलब समझने के लिए आप मजबूर हो गये हों. अगर हां, तो हो सकता है आप उन गिने-चुने भाग्यशाली लोगों में शामिल हो सकते हैं जिन्हें भविष्य के शुभ संकेत सपनों के माध्यम से मिलते हैं. जी हां, स्वप्न शास्त्र में ऐसा सपने कुछ गिने चुने लोगों को ही दिखते हैं. कहा जाता है अगर उस दृश्य सपने में देखने को मिल जाए तो उसका भाग्य बदलने वाला है. आइये जानते हैं वह कौन सा सपना है.

भगवान या मंदिर का दर्शन होना

अगर सपने में कोई व्यक्ति भगवान, मंदिर या पूजा करते हुए खुद को देख लें तो यह एक बेहद शुभ संकेत माना जाता है. स्वाप्न शास्त्र की मानें तो ऐसे व्यक्ति को जल्द ही ईश्वर की कृपा मिलने वाली है और जीवन में बड़ी सफलता मिल सकती है.

Also Read: Swapna Shastra : कौनसे सपने अच्छे भविष्य की झलक देते हैं? जानें

कमल, गाय या दूध देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कमल का फूल, सफेद गाय या दूध जैसे प्रतीकों को देखना बहुत सौभाग्यशाली माना गया है. यह संकेत देता है कि व्यक्ति के जीवन में समृद्धि और मानसिक संतुलन आने वाला है.

उड़ते हुए खुद को देखना

स्वप्न शास्त्र की मानें तो अगर आप सपने में खुद को आसमान में उड़ते हुए देखते हैं, तो यह संकेत है कि आप जीवन में नई ऊंचाइयों को छूने वाले हैं. यह सपना नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास के बढ़ने की ओर इशारा करता है.

सोना, चांदी या गहनों का सपना देखना

अगर किसी व्यक्ति को सपने में सोना, चांदी या कीमती गहने दिखें तो यह आर्थिक स्थिति के सुधरने और अचानक धन लाभ का संकेत होता है. यह सपना विशेष रूप से व्यापारियों या नौकरीपेशा लोगों के लिए शुभ माना जाता है.

ओम, दीपक या शिवलिंग को देखना

ओम, दीपक या शिवलिंग आध्यात्मिक और शुद्ध ऊर्जा के चिन्ह माने जाते हैं. यदि आपको ऐसे कोई चिन्ह दिखते हैं, तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में कोई बड़ा सकारात्मक परिवर्तन आने वाला है.

Also Read: अगर सावन में आए ये 5 सपने, तो समझिए मालामाल होने वाले हैं आप, बस उसके बाद करना होगा ये आसान काम

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola