झारखंड के जंगलों का यह है चमत्कारी फल: सिर्फ दो माह मिलता है, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान!
Kend Fruit Benefits
Summer Seasonal Fruits: झारखंड के जंगलों में पाया जाने वाला केंद (कौंदी या वुड एप्पल) एक औषधीय गुणों से भरपूर फल है. जानिए इसके फायदे, पहचान, स्वाद और इससे बनने वाले स्वादिष्ट व्यंजन जैसे शरबत, चटनी और मुरब्बा के बारे में.
Summer Seasonal Fruits: झारखंड का नाम यहां के जंगल और इस जंगल में पाए जाने वाले प्रकृतिक जड़ी बूटियों वाले पेड़ पौधों के कारण पड़ा. इस जंगल में कई ऐसे फल और फूल हैं जो स्वाद में भी अच्छे होने के साथ साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं. ऐसा ही एक खास फल है ‘केंद’ (Kend Fruits), जिसे कुछ जगहों पर कौंदी या वुड एप्पल (Wood Apple) भी कहा जाता है.
कब आता है केंद फल?
केंद का फल गर्मियों में थोड़े ही समय के लिए मिलता है. मात्र दो से तीन माह ही यह बाजार में देखने को मिलेगा. इसके बाद इसे खाने के लिए साल भर इंतजार करना पड़ता है. यह फल स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है, इसलिए लोग इसे खूब पसंद करते हैं.
Also Read: Leftover Rice Idli: बिना मेहनत झटपट तैयार करें बचे हुए चावल से सॉफ्ट इडली
केंद फल कैसा दिखता है?
- यह फल गोल आकार का होता है.
- इसका छिलका हल्के भूरे रंग का और थोड़ा कठोर होता है.
- भले ही इसका छिलका कठोर होता है लेकिन इसे हाथ से आसानी से तोड़ा जा सकता है.
- फल का गूदा हल्का भूरा और रेशेदार होता है, उसे ही खाया जाता है. इसका स्वाद हल्का खट्टा-मीठा होता है. इसके बाद सिर्फ बीज बचता है, लेकिन कहा जाता है कि यह बीज भी बेहद फायदेमंद है.
- इसकी खुशबू तेज होती है, जो पेड़ के आसपास के इलाके में फैल जाती है.
सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है केंद?
- इसमें फाइबर, विटामिन C, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं.
- यह फल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है.
- पाचन और गैस की समस्या में यह राहत देता है.
- डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह अच्छा होता है क्योंकि यह ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है.
- यह शरीर को ठंडक भी देता है, खासकर गर्मी के मौसम में.
केंद से बनने वाले स्वादिष्ट व्यंजन
- केंद का शरबत – केंद के फल से शरबत तैयार किया जाता है. जो गर्मियों में ठंडक देने के साथ हेल्दी होता है.
चटनी – केंद के फल को पीस कर चटनी बनाई जाती है. खाने में जो खाने में खट्टी-मीठी होती है. - मुरब्बा और मिठाइयां – केंद के गूदे से स्वादिष्ट मिठाइयां भी बनाई जाती हैं, जो सेहतमंद होने के साथ बहुत स्वादिष्ट भी होती हैं.
Also Read: Instant Suji Pizza: बिना ओवन और मैदे के बनाएं टेस्टी पिज्जा कुछ ही मिनटों में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










