ePaper

Summer Face Packs For Glowing Skin: उफ ये गर्मी, ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लगाएं ये असरदार फेस पैक

Updated at : 20 Mar 2025 1:16 PM (IST)
विज्ञापन
Summer Face Packs For Glowing Skin

Summer Face Packs For Glowing Skin

Summer Face Packs For Glowing Skin : गर्मी में हमारी स्किन बेजान हो जाती है. ऐसे में अगर आप इन फैस पैक का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी स्किन बनेगी ग्लोइंग.

विज्ञापन

Summer Face Packs For Glowing Skin: गर्मी बढ़ने के साथ ही हमारी स्किन भी डल होने लगती है. तेज धूप, प्रदूषण और बढ़ी हुई उमस स्किन को बेजान बना देती है. लेकिन अब आपको घबराने की बात नहीं अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन हर मौसम में निखरी और ग्लो करती रहे तो इन असरदार फेस पैक्स का इस्तेमाल करें. ये पैक न केवल आपको ठंडक देंगे बल्कि आपकी स्किन को चमकदार और तरोताजा भी बनाएंगे.

हल्दी और दही का पैक

  • 1 चम्मच हल्दी
  • 2 चम्मच दही
  • विधि: हल्दी और दही को अच्छे से मिलायें फिर इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं. 15 से 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें. हल्दी त्वचा को ठंडक देती है और दही नमी प्रदान करता है.

खीरे और गुलाब जल का पैक

  • 1 खीरा (कद्दूकस किया हुआ)
  • 2 चम्मच गुलाब जल
  • विधि: ग्लोइंग स्किन के लिये खीरे का रस निकालकर उसमें गुलाब जल मिला लें. इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक छोड़ें. फिर ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें़ यह पैक त्वचा को ठंडक देता है और उसे स्किन को साॅफ्ट बनाता है.

एलोवेरा और नींबू का पैक

  • 1 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • विधि: एलोवेरा जेल और नींबू का रस मिला कर चेहरे पर लगाएं. 10 से 15 मिनट तक इसे अपने चेहरे पर रहने दें और फिर इसे ठंडे पानी से धो लें. यह पैक त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है.

मुल्तानी मिट्टी का पैक

  • 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • 1 चम्मच गुलाब जल
  • विधि: मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिला कर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं. जब यह सूख जाए तो पानी से धो लें.यह पैक त्वचा को ताजगी और निखार देता है साथ ही पिम्पल्स को भी कम करता है.

बेसन और गुलाब जल का पैक

  • 2 चम्मच बेसन
  • 1 चम्मच गुलाब जल
  • विधि: बेसन और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं. 15 से 20 मिनट बाद इसे धो लें. यह पैक त्वचा को साफ करता है और उसे निखारने में मदद करता है.

Also Read : Beauty Tips : उम्र बढ़ने के साथ ही खूबसूरत और फिट रहने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola