Suji Pasta Recipe: बच्चों के लिए ब्रेकफास्ट में बनाएं टेस्टी सूजी पास्ता, नोट करे लें आसान रेसिपी

सूजी पास्ता रेसिपी (Image-Gemini)
Suji Pasta Recipe: बच्चों को हेल्दी ब्रेकफास्ट देना है तो आप सूजी पास्ता ट्राई करके देखिए. यह टेस्टी नाश्ता बच्चों को खूब पसंद आएगा. आज आपको इसकी रेसिपी बताते हैं.
Suji Pasta Recipe: पास्ता तो आपने बहुत बार खाया होगा, खासकर पैकेट वाले पास्ता की अधिक डिमांड रहती है. लेकिन क्या कभी आपने सूजी का पास्ता बनाकर खाया है? यह बहुत ही हेल्दी ब्रेकफास्ट होता है. नए किस्म का यह नाश्ता आप एक बार जरूर ट्राई करके देखें. खासकर बच्चों को ये खूब पसंद आएगा. तो फिर देरी किस बात की है. अब आपको इसे बनाने की झटपट वाली रेसिपी बताते हैं.
सूजी पास्ता बनाने की सामग्री
- सूजी – 1 कप
- टमाटर – 1
- शिमला मिर्च – 1/2
- गाजर – 1
- प्याज – 1
- 1 टेबलस्पून टोमैटो सॉस
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
- हल्दी – 1/2 टीस्पून
- नमक – स्वादानुसार
- चाट मसाला – 1/2 टीस्पून
- हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
- तेल
- पानी – 1 कप
- धनिया पत्ती
यह भी पढ़ें: Breakfast Ideas: सुबह के नाश्ते के लिए बेस्ट हैं स्वाद में लाजवाब ये 5 स्नैक्स, जरूर करें टाई
सूजी पास्ता बनाने की विधि
- सूजी पास्ता बनाने के लिए पहले एक बर्तन में सूजी लें और इसमें नमक और 2 चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- अब नरम आटा गूंद कर इसे 10-15 मिनट के लिए रख दें.
- फिर इस आटे में थोड़ा तेल डालकर हथेलियों से मसल लें और एक बड़ी लोई तोड़ लें.
- इस बड़ी लोई से आप रिंग शेप या चपटी शेप (पास्ता के डिजाइन) में छोटी-छोटी लोई तोड़ें.
- अब आप एक छलनी के ऊपर तेल लगाकर सारे पास्ता को उस पर रख दें.
- इसके साथ ही मीडियम आंच पर पैन में पानी गर्म कर लें और इस पर पास्ता वाली छलनी ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दें.
- पास्ता के पकने के बाद इन्हें निकालकर रख दें.
- अब आप प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर, गाजर और हरा धनिया को बारीक काट लें.
- फिर तेल गर्म करके इसमें प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर और गाजर डालकर हल्का भून लें.
- इसके बाद टोमैटो सॉस डालकर 2 मिनट पकाने के बाद हल्दी पाउडर, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर भी पका लें.
- अब आप इसमें पास्ता डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और गैस बंद करके धनिया पत्ती से इसे गार्निश कर लें.
- आपका सूजी पास्ता बनकर तैयार हो चुका है और आप इसे गरमा गर्म सर्व कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Tomato Omelette Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं टोमैटो ऑमलेट, बच्चों को खूब आएगा पसंद
यह भी पढ़ें: Simple Poori Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी फूली-फूली सिंपल पूरियां, नोट कर लें रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




