Suji Methi Chilla: ब्रेकफास्ट में तैयार करें सूजी-मेथी का चीला, खाते ही आ जाएगा मजा

Updated:
विज्ञापन
Suji Methi Chilla: ब्रेकफास्ट में तैयार करें सूजी-मेथी का चीला, खाते ही आ जाएगा मजा

Suji Methi Chilla: अगर आप भी नाश्ते में सूजी से कुछ बनाने की सोच रहे हैं तो आप सूजी-मेथी चीला को ट्राई कर सकते हैं. सूजी और मेथी से बने इस चीला का स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा.

विज्ञापन

Suji Methi Chilla: हर सुबह नाश्ते में पराठा खाकर मन ऊब जाता है. ऐसे में दिल चाहता है कुछ ऐसा बनाया जाए जिसे खाकर मजा आ जाए. अगर आप भी ऐसी ही रेसिपी की तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. नाश्ते में आप सूजी-मेथी का चीला ट्राई कर सकते हैं. इस चीला को आप चटनी या अचार के साथ खा सकते हैं. आइए जानते हैं सूजी-मेथी चीला को बनाने की विधि. 

सूजी-मेथी चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • सूजी- 1 कप
  • मेथी- 1 कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
  • तेल- जरूरत के अनुसार
  • दही- आधा कप
  • अदरक- 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • प्याज- 1 
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • पानी- जरूरत के अनुसार

सूजी-मेथी चीला को कैसे तैयार करें?

  • सूजी-मेथी चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में सूजी और दही डालकर अच्छे से मिला लें. इसमें आप पानी को डालकर मिला लें और ढककर 10 मिनट के लिए छोड़ दें.
  • अब आप मेथी के पत्तों को अच्छे से धोकर साफ कर लें और बारीक काट लें. प्याज को भी बारीक काट लें. फिर आप सूजी के मिश्रण में मेथी के पत्ते और प्याज को डाल लें. इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, जीरा, धनिया पाउडर, नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. अगर घोल ज्यादा गाढ़ा है तो थोड़ा पानी डाल दें. इस बात का ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला. 
  • चीला बनाने के लिए आप तवा को गर्म करें और थोड़ा सा तेल लगा दें. अब एक बड़े चम्मच की मदद से आप घोल को तवे पर डाल दें और गोल फैला लें. मध्यम आंच पर दोनों तरफ से चीला को सेंक लें. इसी तरीके से आप घोल से सारे चीला को तैयार कर लें. 

यह भी पढ़ें- Winter Special Bathua Paneer Paratha: सब करेंगे तारीफ, जब सर्दियों में नाश्ते में बनाएंगे बथुआ पनीर पराठा

यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola