Storing Tips For Potato: अब बारिश के दिनों में नहीं खराब होंगे आलू, अपनाएं ये स्टोरेज टिप्स

kitchen tips ( AI image)
Storing Tips For Potato: बारिश के मौसम में चीजों को स्टोर करने में परेशानी आती है. आलू को अगर आप अच्छे से स्टोर नहीं करते हैं तो ये जल्द ही खराब हो जाते हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं आलू को स्टोर करने के टिप्स के बारे में.
Storing Tips For Potato: आलू एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल किचन में सबसे आम है. आलू से तरह तरह की चीजों को बनाया जाता है. इसका स्वाद और टेक्सचर अधिकतर लोगों को पसंद आता है. दिन भर के खाने में आलू की कोई न कोई डिश तो बनती है. इस वजह से लोग इसे ज्यादा मात्रा में खरीद कर रखते हैं. बारिश के दिनों में आलू को स्टोर करने में परेशानी आती है और नमी के कारण ये जल्दी सड़ने लगते हैं या अंकुरित हो जाते हैं. खराब आलू का इस्तेमाल भी नहीं कर सकते है. इस समस्या से बचने के लिए आप इन स्टोरेज टिप्स का इस्तेमाल करें.
सही जगह करें स्टोर
आलू को स्टोर करने के लिए आप ऐसी जगह को चुने जहां पर नमी नहीं हो. आलू को हवादार बास्केट में रखें. आलू को स्टोर करते टाइम इस बात का ध्यान दें और इसे ठंडी और सूखी जगह में स्टोर करें.
इस गलती से बचें
अक्सर लोग आलू के साथ अन्य सब्जियों को भी रख देते हैं खासकर प्याज के साथ. आलू को अलग रखें. अगर कोई आलू अंकुरित है तो उसे हटा दें.
इस बैग में स्टोर करने से बचें
आलू को प्लास्टिक के बैग में नहीं रखना चाहिए नहीं तो ये जल्दी खराब होने लगते हैं. इसकी जगह पर आप जूट की बोरी का इस्तेमाल कर सकते है या छेद वाले बास्केट का यूज करें.
यह भी पढ़ें: Dry Fruits Storing Tips: ड्राई फ्रूट्स को कीड़े और फफूंद से ऐसे बचाएं, इन टिप्स से रहेंगे लंबे समय तक फ्रेश
इस बात का रखें ध्यान
बारिश के मौसम में सब्जी को डायरेक्ट स्टोर करने से बचें. अगर आलू गीला है तो पहले उसे अच्छे से सुखा लें तभी स्टोर करें. अगर आप इसे सही से ड्राई नहीं करते हैं तो ये जल्दी ही खराब हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: बरसात में खराब हो जाते हैं करी पत्ते? अपनाएं ये आसान स्टोरेज उपाय
यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: फ्रेश लीची का मजा अब कई दिनों तक, अपनाएं आसान स्टोरेज टिप्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




