ePaper

Sprouts Recipe: रोज की सब्जियों से हटकर, ट्राई करें स्प्राउट्स से ये मजेदार रेसिपी

Updated at : 04 Jul 2025 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
sprouts sabzi

sprouts sabzi ( AI Image)

Sprouts Recipe: स्प्राउट्स से आपने सलाद या चाट जरूर खाया होगा. अब स्प्राउट्स को नए तरीके से बनाएं और ट्राई करें स्प्राउट्स से बनी सब्जी. इसका स्वाद आपको काफी पसंद आएगा. तो आइए जानते हैं इस डिश को बनाने की रेसिपी.

विज्ञापन

 Sprouts Recipe: अगर आप भी रोज एक जैसी सब्जियों को खाकर बोर हो गए हैं और कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो आप स्प्राउट्स करी या स्प्राउट्स से बनी सब्जी को ट्राई कर सकते हैं. स्प्राउट्स से आपने कई चीजों को ट्राई किया होगा. पोषक तत्व से भरपूर स्प्राउट्स सेहत के लिए भी फायदेमंद है. इस से बनी सब्जी खाने में काफी टेस्टी है. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि. 

स्प्राउट्स की सब्जी बनाने के लिए सामग्री 

  • मूंग अंकुरित- एक कप 
  • प्याज- एक बारीक कटा हुआ 
  • टमाटर- एक 
  • जीरा- एक छोटा चम्मच 
  • अदरक लहसुन का पेस्ट- एक बड़ा चम्मच 
  • हींग- चुटकीभर 
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच  
  • धनिया पाउडर- एक छोटा चम्मच 
  • जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच  
  • तेल 
  • धनिया पत्ता 
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच  
  • नमक- स्वादानुसार  

यह भी पढ़ें- Besan Methi Chilla: बच्चों और बड़ों के लिए हेल्दी स्नैक, ट्राई करें मेथी चीला

स्प्राउट की सब्जी बनाने की विधि ( Sprouts Recipe)

  • मूंग स्प्राउट की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप हरी मूंग को धो कर साफ कर लें. अब इसे पानी में भिगो दें. इनको आपको अंकुरित करना है. अंकुरित दाल से सब्जी को बनाएं.
  • अब आप एक कड़ाही को गर्म करें और इसमें आप तेल को डालें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें आप जीरा और हींग को डालें. अब इसमें आप प्याज को डालकर फ्राई करें. प्याज फ्राई हो जाने के बाद इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट को डाल कर भुने. 
  • अब इसमें टमाटर को भी डालकर पकाएं. अब आप इसमें धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर को डालकर पकाएं. अब इसमें अंकुरित मूंग को डालें. इसे अच्छे से मिक्स करें.
  • अब आप इसमें पानी डालें और नमक को भी मिक्स कर दें. अब इसमें गरम मसाला को मिक्स कर दें. इसे ढककर पकाएं जब तक दाल सॉफ्ट न हो जाए. अब इसके ऊपर आप बारीक कटा हुआ धनिया पत्ता को डाल दें. आप इसको कुकर में भी पका सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते की परफेक्ट शुरुआत, तैयार करें हेल्दी मिक्सड दाल चीला

यह भी पढ़ें- Sprouts Dosa Recipe: सुबह नाश्ते में अंकुरित मूंग से बनाएं टेस्टी डोसा, टिफिन के लिए परफेक्ट

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola