Sooji Laddu Recipe: कुछ मीठा और यूनिक खाने का है मन, तो शौक से बनाएं सूजी के लड्डू

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

sooji laddu recipe (AI Generated image)

Sooji Laddu Recipe: अगर आप भी मीठा खाने का शौक रखते हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो आप इस लड्डू की रेसिपी को बना सकते हैं. सूजी से बना लड्डू खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और ये जल्दी और आसानी से बन भी जाता है.

विज्ञापन

Sooji Laddu Recipe: सूजी यानी रवा को कई पकवान बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. सूजी खाने में एक हेल्दी ऑप्शन है. सूजी से अक्सर लोग हलवा, उपमा बनाते हैं. पर क्या आपको पता है सूजी से आप लड्डू भी बना सकते हैं. ये लड्डू बनाने में आसान है और खाने में एकदम लाजवाब. 

सूजी या रवा लड्डू बनाने के लिए सामग्री

  • सूजी- 1 कप 
  • चीनी- आधा कप 
  • घी- 5- 6 चम्मच 
  • इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच 
  • बादाम- बारीक कटा हुआ 1 चम्मच 
  • काजू- बारीक कटा हुआ 1 चम्मच 
  • किशमिश- 8-10
  • नारियल कद्दूकस किया हुआ- 2 बड़े चम्मच 

रेसिपी से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Recipes Under 15 Minutes: ऑफिस जाने की जल्दी है, तो झटपट से रेडी करें ये रेसिपी, स्वाद से है भरपूर

सूजी के लड्डू बनाने की विधि

  • सूजी के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले आप बारीक सूजी का इस्तेमाल करें. अब एक कढ़ाई को गर्म करें और इसमें 3 चम्मच घी डालें. घी के गर्म हो जाने पर आप सूजी को कम आंच पर भुने. सूजी को लगातार रोस्ट करते रहें नहीं तो ये जल जाएगा. 
  • जब सूजी से अच्छी महक आने लगे और ये सुनहरे रंग का हो जाए तब आप इस में कद्दूकस किया हुआ नारियल को भी डाल दें. 
  • इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने पर आप मिक्सी में एक फाइन पाउडर बना लें. अब इसमें चीनी के पाउडर को भी डाल दें. 
  • अब कढ़ाई में 2 चम्मच घी डालें और उसमें बारीक कटा हुआ काजू और बादाम को रोस्ट करें. जब ये रोस्ट हो जाएं तब आप इसमें किशमिश को भी डाल दें. 
  • इसमें अब सूजी के मिश्रण को भी डाल कर मिलाएं. अब इसमें इलायची पाउडर को भी मिक्स कर दें. इसे एक से दो मिनट तक रोस्ट करें और फिर अलग रख लें.
  • अब हल्का ठंडा हो जाने पर आप इस मिश्रण से लड्डू बना लें. मिश्रण को ज्यादा ठंडा न होने दें नहीं तो लड्डू बांधने में परेशानी आएगी. अगर लड्डू को बांधने में दिक्कत हो रही है तो आप और घी डाल सकते हैं. आप दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Dahi Sandwich: अगर टाइम हो कम तो जल्दी से बनाएं दही सैंडविच, नोट करें बनाने की विधि 

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola