महंगा कपड़ा खरीदने से पहले जरूर अपनाएं ये ट्रिक, मिनटों में पता चल जाएगी असली क्वालिटी
कपड़े खरीदने के टिप्स, सांकेतिक फोटो
कपड़े खरीदते समय क्वालिटी पहचानना मुश्किल हो सकता है. ये आसान टिप्स आपको असली और नकली फैब्रिक में अंतर करने में मदद करेंगी. स्मार्ट तरीके से कपड़े चुनें.
Fabric Shopping Tips: आजकल बाजार में कई तरह के फैब्रिक वाले कपड़े मिलते हैं. देखने में लगभग एक जैसे लगने वाले कपड़ों की क्वालिटी में काफी फर्क हो सकता है. कई बार लोग सिर्फ रंग, डिजाइन या कम कीमत देखकर कपड़े खरीद लेते हैं, लेकिन कुछ दिनों के इस्तेमाल या धुलाई के बाद कपड़ा खराब होने लगता है. ऐसे में शॉपिंग के दौरान फैब्रिक की पहचान करना बहुत जरूरी है। कुछ आसान तरीकों की मदद से आप अच्छी क्वालिटी के कपड़े चुन सकती हैं.
1. कपड़े को छूकर करें पहचान
कपड़े की पहचान करने का सबसे आसान तरीका उसे हाथ से महसूस करना है. कॉटन और लिनेन का कपड़ा हल्का खुरदरा महसूस होता है. वहीं सिंथेटिक फैब्रिक ज्यादा चिकना और प्लास्टिक जैसा लगता है. अगर आप रेशम का कपड़ा खरीद रही हैं, तो उसे हल्का-सा हथेली के बीच रगड़ें. असली रेशम में हल्की गर्माहट महसूस हो सकती है.
2. मुट्ठी टेस्ट जरूर करें
कपड़े को कुछ सेकंड के लिए अपनी मुट्ठी में कसकर पकड़ें और फिर छोड़ दें. अगर कपड़े पर गहरी सिलवटें पड़ जाएं और कुछ देर तक बनी रहें, तो यह नेचुरल फैब्रिक जैसे कॉटन या लिनेन हो सकता है. वहीं अगर कपड़ा तुरंत सीधा हो जाए, तो उसमें सिंथेटिक फाइबर की मात्रा अधिक हो सकती है.
3. रोशनी में देखें बुनाई
कपड़े को ट्यूबलाइट, बल्ब या धूप के सामने रखें. इससे उसकी बुनाई साफ दिखाई देती है. अगर रोशनी बहुत आसानी से आर-पार निकल रही है और धागों के बीच ज्यादा जगह दिख रही है, तो कपड़ा हल्की क्वालिटी का हो सकता है. ऐसे कपड़े जल्दी खराब होने की संभावना रहती है.
शॉपिंग करते समय रखें इन बातों का ध्यान
- सिर्फ रंग और डिजाइन देखकर कपड़ा न खरीदें.
- खरीदने से पहले कपड़े पर लगा टैग जरूर पढ़ें.
- कपड़े को हल्का खींचकर देखें कि सिलाई मजबूत है या नहीं.
- फैब्रिक की फिनिशिंग और मजबूती की जांच जरूर करें.
- अच्छी क्वालिटी का कपड़ा लंबे समय तक चलता है, इसलिए जल्दबाजी में खरीदारी करने से बचें.
अगर आप अगली बार कपड़े खरीदने जाएं, तो इन आसान टिप्स को जरूर अपनाएं. इससे आप बेहतर क्वालिटी का फैब्रिक चुन पाएंगी और आपके पैसे भी बेकार नहीं होंगे.
यह भी पढ़ें: Protest के दौरान बीमार नहीं पड़ना चाहते? घर से निकलने से पहले करें ये तैयारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By पुष्पांजलि
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










