चेहरा दिखने लगा है बेजान? 20 रुपये का ये घरेलू नुस्खा देगा पार्लर जैसा ग्लो

Updated:
विज्ञापन

मानसून स्किन केयर टिप्स, सांकेतिक फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बारिश के मौसम में त्वचा की देखभाल खास तरीके से करनी पड़ती है. महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह, घर में मौजूद कॉफी और नारियल तेल से बनाएं एक सस्ता और असरदार फेस पैक. यह आपकी त्वचा को साफ, फ्रेश और मुलायम बनाए रखने में मदद करेगा.

विज्ञापन

Monsoon Skin Care Tips: बारिश के मौसम में हवा में मौजूद नमी, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से त्वचा अपनी प्राकृतिक चमक खोने लगती है. कई लोगों का चेहरा ऑयली और बेजान नजर आने लगता है. ऐसे में हर बार महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदना जरूरी नहीं है. घर में आसानी से मिलने वाली दो सस्ती चीजों की मदद से भी त्वचा को साफ और फ्रेश रखा जा सकता है.

विज्ञापन

कॉफी और नारियल तेल से बनाएं आसान फेस पैक

अगर आप कम खर्च में स्किन की देखभाल करना चाहती हैं, तो कॉफी पाउडर और नारियल तेल का फेस पैक ट्राई कर सकती हैं. इन दोनों चीजों की कीमत करीब 20 रुपये के आसपास होती है और इन्हें आसानी से खरीदा जा सकता है.

ऐसे तैयार करें फेस पैक

सबसे पहले एक छोटी कटोरी में एक चम्मच कॉफी पाउडर लें. इसमें आधा चम्मच नारियल तेल मिलाकर अच्छी तरह पेस्ट तैयार करें. अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं. करीब 10 से 15 मिनट तक इसे लगा रहने दें. इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से सर्कुलर मोशन में धीरे-धीरे मसाज करते हुए चेहरा धो लें.

क्या हो सकते हैं फायदे?

कॉफी त्वचा की सतह पर जमी गंदगी और डेड स्किन को हटाने में मदद कर सकती है. वहीं, नारियल तेल त्वचा को मुलायम रखने और नमी बनाए रखने में सहायक माना जाता है. इस फेस पैक के इस्तेमाल से त्वचा साफ, फ्रेश और पहले से ज्यादा सॉफ्ट महसूस हो सकती है. हालांकि, हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है, इसलिए किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

मानसून में स्किन का ऐसे रखें ध्यान

  • दिन में दो बार अपनी स्किन टाइप के अनुसार चेहरे की सफाई करें.
  • घर से बाहर निकलते समय सनस्क्रीन जरूर लगाएं.
  • हल्का और नॉन-स्टिकी मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करें.
  • दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं ताकि शरीर और त्वचा हाइड्रेटेड रहे.
  • ज्यादा देर तक चेहरे पर पसीना और गंदगी जमा न रहने दें.

अगर आप भी मानसून में चेहरे की खोई चमक वापस पाना चाहती हैं, तो इन आसान स्किन केयर टिप्स को अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बना सकती हैं.

नोट: यह घरेलू उपाय सामान्य जानकारी पर आधारित है. यदि आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है या कोई स्किन संबंधी समस्या है, तो त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola