ePaper

Toilet Cleaning Tips: घर में फैली रहती है टॉयलेट की बदबू, इन घरेलू टिप्स को अपनाकर इसे बनाएं खुशबूदार व साफ

Updated at : 19 Dec 2023 2:24 PM (IST)
विज्ञापन
Toilet Cleaning Tips: घर में फैली रहती है टॉयलेट की बदबू, इन घरेलू टिप्स को अपनाकर इसे बनाएं खुशबूदार व साफ

Toilet cleaning hacks: घर की साफ-सफाई और हाइजीन को बनाने रखने के लिए बाथरूम को साफ रखना सबसे जरूरी कामों में से एक है. कुछ आसान टिप्स की मदद से आप हमेशा अपने टॉयलेट को साफ-सुथरा रख सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

अगर आपका टॉयलेट गंदा रहता है या उसमें हाइजीन नहीं मेंटेन हो पाती तो ये आपके और पूरे परिवार के लिए खतरे की घंटी हो सकती है. टॉयलेट के साफ नहीं रहने से कई बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है. टॉयलेट की रेगुलर साफ-सफाई घर में आसानी से की जा सकती है. टॉयलेट को साफ और बदबू रहित रखना बेहद आसान है. हम आपको कुछ टॉयलेट क्लीनिंग हैक्स बता रहे हैं, जिसका इस्तेमाल आप आसानी से कर सकते हैं.

undefined
विनेगर से साफ करें पॉट

आमतौर पर टॉयलेट की पॉट गंदी हो जाती है, जिसके बाद उसके दाग रह जाते हैं. लंबे समय तक दाग रहने के बाद उसे साफ करने में काफी परेशानी आती है. ऐसे दाग-धब्बों को साफ करने के लिए सिरका यानि की विनेगर का इस्तेमाल किया जा सकता है. सफेद सिरके को टॉयलेट पेपर में लगा कर साफ करने से पॉट पर लगे सारे दाग साफ हो जाते हैं.

undefined
कॉफी के इस्तेमाल से बदबू साफ

आमतौर पर देखा जाता है कि टॉयलेट से बदबू आती है. बदबू आने पर पूरे घर में गंध फैल जाती है. ऐसा होने पर कॉफी के इस्तेमाल से टॉयलेट को फ्रेश रख सकते हैं. इस हैक को इस्तेमाल करने के लिए रात में दो स्पून कॉफी को गरम पानी में मिलाकर टॉयलेट में रख दें. सुबह आपकी टॉयलेट से सारी स्मेल गायब रहेगी.

Also Read: ये 6 संकेत बताते हैं आपको काम से ब्रेक लेने की है बहुत जरूरत, पहचानें इन संकेतों को
undefined
गर्म पानी का उपयोग

गर्म पानी के उपयोग से आप अपने टॉयलेट को साफ रख सकते हैं. हफ्ते में एक बार टॉयलेट सीट के अंदर गर्म पानी जरूर डालें. इससे आपके टॉयलेट में छिपे किटाणू तो मरेंगे ही और साथ ही गंदी बदबू भी जरूर दूर होगी.

undefined
बेबी ऑयल से सफाई

बेबी ऑयल आमतौर पर हर घर में मिल जाएगी. इसका इस्तेमाल बच्चों की त्वचा को मुलायम रखने के लिए होता है. इस बेबी ऑयल को टॉयलेट पेपर या किसी पतले कपड़े पर गिराकर उससे टॉयलेट सीट पोंछने से बदबू खत्म होती है और सीट अधिक चमकदार होती है.

undefined
नेल पॉलिश

नेल पॉलिश के इस्तेमाल से आप जंग लगने से रोक सकते हैं. टॉयलेट में लगी सीट के स्क्रू और हार्डवेयर को जंग रहित रखने के लिए उसके ऊपर नेल पॉलिश की एक कोट लगा दे. नेल पॉलिश की कोट लगाकर इसे सूखने दें. इसके बाद जंग नहीं लगेगी.

undefined
हाईड्रोडन पेरोक्साइड

अपने टॉयलेट को किटाणु रहित बनाने के लिए आप हाईड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह किटाणु नाशक केमिकल असरदार काम करता है. इस टॉलयेट सीट के साथ ही चारों तरफ डालें और करीब आधे घंटे के बाद फ्लश करें.

Also Read: Relationship: क्या आपका साथी खेल रहा है आपके साथ माइंड गेम, वक्त रहते हो जाएं सतर्क और पहचानें इन 5 संकेतों को
undefined
बेकिंग सोडा

अगर आपका टॉयलेट बदबू देता है तो उसके लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे टॉयलेट सीट पर डालकर आधे घंटे छोड़ने के बाद फ्लश कर दें. बेहतर रिजल्ट्स पाने के लिए ऐसा हफ्ते में दो बार करें.

undefined
टॉयलेट हमेशा दिखेगा चमकदार

ऐसे ही कुछ आसान हैक्स का इस्तेमाल करते हुए आप अपने टॉलयेट को साफ रख सकते हैं. इससे आपका टॉयलेट हमेशा चमकदार और बदबू रहित रहेगा.

रिपोर्ट-

नेहा सिंह

विज्ञापन
Shradha Chhetry

लेखक के बारे में

By Shradha Chhetry

Shradha Chhetry is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola