Skin Care Tips: सॉफ्ट और रिफ्रेशिंग स्किन के लिए बेस्ट स्क्रब, ग्लोइंग त्वचा का घरेलू नुस्खा

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 16 Sep 2025 5:05 PM

विज्ञापन

skin care tips (AI image)

Skin Care Tips: आजकल बिजी लाइफस्टाइल और सही स्किन केयर रूटीन फॉलो नहीं करने के कारण स्किन डल नजर आती है. आप स्किन केयर में इन स्क्रब्स का इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

Skin Care Tips: सभी लोग ये चाहत रखते हैं कि उनकी स्किन बेदाग और ग्लोइंग नजर आए. आजकल बिजी लाइफस्टाइल और सही स्किन केयर रूटीन फॉलो नहीं करने के कारण स्किन डल नजर आती है. मार्केट में तरह-तरह के स्क्रब्स और स्किन केयर प्रोडक्ट्स मिलते हैं, लेकिन उनमें मौजूद कैमिकल्स आपकी त्वचा को लंबे समय तक नुकसान पहुंचा सकते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन नेचुरली ग्लो करे, तो सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है घर पर बने नेचुरल स्क्रब्स. ये न सिर्फ आपकी त्वचा को डीप क्लीन करते हैं बल्कि डेड स्किन हटाकर चेहरे पर नई रौनक भी लाते हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार होममेड स्क्रब्स.

चीनी और नींबू 

आप एक चम्मच नींबू के रस में चीनी को मिक्स करें. आप इसे चेहरे पर अप्लाई करें. इसे आप लगाकर कुछ देर के लिए रगड़ें. थोड़ी देर के लिए आप रहने दें. इसके बाद आप इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें. ये स्क्रब त्वचा को ग्लोइंग बनाता है.

यह भी पढ़ेंSkin Care Tips: सुंदर और फ्रेश त्वचा का राज, इस तरह से करें खीरे का इस्तेमाल

कॉफी और नारियल तेल का इस्तेमाल 

आप कॉफी और नारियल तेल से स्क्रब को तैयार कर सकते हैं. आप कॉफी पाउडर में नारियल के तेल को मिक्स करें. इसमें शहद को डालें. इसे अपने चेहरे पर लगाएं. ये स्किन को एक्सफोलिएट करता है और आपकी स्किन चमकदार नजर आती है. 

टमाटर का स्क्रब 

स्किन के लिए आप टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप टमाटर को मैश कर लें. इसमें आप चीनी और शहद को मिक्स करें. इसको आप फेस पर लगाएं और कुछ देर के लिए हल्के हाथों से रगड़ें. थोड़ी देर के लिए आप इसे लगाकर रखें. फिर आप इसे धो लें.

यह भी पढ़ें– Skin Care Tips: दही के साथ स्किन को दें नेचुरल निखार, आजमाएं ये फेस पैक

यह भी पढ़ें– Skin Care Tips: स्किन प्रॉब्लम को दूर करने में करें हल्दी का यूज, जानिए त्वचा से जुड़े फायदे

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola