क्या आप भी शिलाजीत के नाम पर फैले इन 6 झूठ के हो गये हैं शिकार, जानिए पूरी सच्चाई और इसके फायदे

Published by : Sameer Oraon Updated At : 18 Jun 2025 10:17 PM

विज्ञापन

Shilajit, Pic Credit- Freepik

Shilajit Truth And Facts: क्या आप भी शिलाजीत को सिर्फ मर्दाना ताकत बढ़ाने वाला मानते हैं? जानिए शिलाजीत से जुड़े 6 बड़े मिथक, उनकी सच्चाई और इसे सही तरीके से इस्तेमाल करने के फायदे, ताकि आपकी सेहत को न हो नुकसान.

विज्ञापन

Shilajit Truth And Facts: शिलाजीत का नाम सुनते ही लोग इसे यौन शक्ति ठीक करने वाली चीज मानते हैं. लेकिन ऐसा नहीं यह जितनी पुरुषों के लिए लाभकारी हैं उतनी ही महिलाओं के लिए भी है. इसमें मौजूद गुण आपको पूरा दिन एनर्जेटिक रखने में मदद करता है. साथ ही यह मेंटल हेल्थ के लिए भी बेहतरीन है. इसके बावजूद इसे लेकर लोगों के मन में कई तरह के मिथक हैं. जिसका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है. आइए जानते हैं शिलाजीत से जुड़े उन प्रमुख मिथकों के बारे में जो लोगों की सेहत को गलत दिशा में ले जा सकते हैं.

मिथक 1: शिलाजीत सिर्फ पुरुषों के लिए होता है

हकीकत: शिलाजीत को लेकर यह सबसे आम और बड़ा भ्रम है. शिलाजीत को अक्सर मर्दाना ताकत से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन यह केवल पुरुषों के लिए नहीं है. इसमें मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स महिलाओं के हार्मोनल बैलेंस, एनर्जी लेवल और एंटी-एजिंग में भी सहायक हो सकते हैं.

Also Read: लोग अक्सर करते हैं ये बड़ी गलती: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे खराब आटे की रोटियां?

मिथक 2: शिलाजीत तुरंत असर करता है

हकीकत: शिलाजीत कोई मैजिक पिल नहीं है. यह एक प्राकृतिक सप्लिमेंट है और इसके असर दिखने में हफ्ते या महीने भी लग सकते हैं. इसे लगातार और सही मात्रा में लेना जरूरी होता है.

मिथक 3: शिलाजीत के कोई साइड इफेक्ट्स नहीं हैं

हकीकत: प्राकृतिक होने का मतलब यह नहीं कि शिलाजीत 100 फीसदी सुरक्षित है. बिना जांचे-परखे, अशुद्ध या नकली शिलाजीत का सेवन लीवर, किडनी और हार्मोनल संतुलन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है.

मिथक 4: जितना ज्यादा लेंगे, उतना अच्छा

हकीकत: ज्यादा मात्रा में शिलाजीत लेना नुकसानदेह हो सकता है. इसकी सीमित खुराक ही शरीर के लिए फायदेमंद होती है. ओवरडोज से पेट दर्द, ब्लड प्रेशर में गड़बड़ी और घबराहट जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

मिथक 5: किसी भी उम्र में ले सकते हैं शिलाजीत

हकीकत: कम उम्र में शिलाजीत का सेवन हॉर्मोनल असंतुलन पैदा कर सकता है, खासकर 18 साल से पहले. इसके इस्तेमाल से पहले डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है.

मिथक 6: बाजार में उपलब्ध हर शिलाजीत असली होता है

हकीकत: मार्केट में मिलने वाला शिलाजीत कई बार नकली, केमिकलयुक्त या कम गुणवत्ता वाला होता है. असली शिलाजीत को पहचानना मुश्किल है. गलत उत्पाद लेने से फायदा की जगह भारी नुकसान हो सकता है.

Also Read: सपने में बार-बार दिख रहा है कोई खास चेहरा, स्वप्न शास्त्र में छिपा है 3 गहरा संदेश

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola