History of The Day: 24 सितंबर का इतिहास, जानें इतिहास के पन्नों में दर्ज कहानी...

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 90
History of The Day: भारत ने 24 सितंबर 2014 को अपने पहले ही प्रयास में अपने अंतरिक्ष यान को मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित करके एक बड़े कार्य को अंजाम दिया था.
History of The Day: 24 सितंबर यानी आज के दिन ही अंतरिक्ष अभियान के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि का दिन चंद्रमा के दक्षिणी छोर पर पहुंचने की भारत की तमाम कोशिशें पिछले वर्ष सितंबर में भले ही कामयाब नहीं हो पाई थीं, लेकिन यह महीना अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की एक अहम उपलब्धि के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है. दरअसल भारत ने 24 सितंबर, 2014 को, अपने पहले ही प्रयास में अपने अंतरिक्ष यान को मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित करके एक बड़े कार्य को अंजाम दिया था.
भारत ने 24 सितंबर 2014 को मंगल पर पहुंचने के साथ अपने पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल करने वाला विश्व का पहला देश बन गया. एशिया के दो दिग्गज चीन और जापान को भारत ने पीछे छोड़ दिया क्योंकि यह दोनों देश अपने पहले मंगल अभियान में सफल नहीं हो पाए थे.
देश दुनिया के इतिहास में 24 सितंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1726 : ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर की अदालत स्थापित करने का अधिकार दिया गया
Also Read: History of The Day: 22 सितंबर का जानें क्या है इतिहास
1859 : ढुंडू पंत ऊर्फ नाना साहेब का निधन. उनका नाम सिपाही विद्रोह में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वीर के रूप में इतिहास में दर्ज है.
1861 : भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मैडम भीखाजी रूस्तम कामा का जन्म
Also Read: 18 सितंबर का इतिहास: मास्को में आग लगने से शहर का एक बड़ा हिस्सा हो गया था तबाह
1971: रूस के 90 राजनयिकों को जासूसी के आरोप में ब्रिटेन से निकाला गया
1983 : पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर हाफिज मोहम्मद के पुत्र शोएब मोहम्मद ने भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरूआत की
1990 : पूर्वी जर्मनी वारसा संधि से हटा
2004 : हैती में तूफान के बाद आई बाढ़ में कम से कम 1,070 लोग मारे गए
2006 : पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारतीय प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया
2009 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए
2014 : भारत ने अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करते हुए मंगल पर अपना अंतरिक्ष यान भेजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




