18 सितंबर का इतिहास: मास्को में आग लगने से शहर का एक बड़ा हिस्सा हो गया था तबाह

Author Agency
Updated:
विज्ञापन

18 सितंबर का इतिहास: देश दुनिया के इतिहास में 18 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है…

विज्ञापन

साल के नौवें महीने का 18वां दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में बंद है. 1812 में इसी दिन मास्को में आग लगने से शहर का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया था और करीब 12 हजार लोगों की मौत हुई थी. वहीं, 18 सितंबर 2016 को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें कई जवान शहीद हो गए थे. देश दुनिया के इतिहास में 18 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

विज्ञापन

Also Read: Personality Traits of Intelligent People: आप कितने बुद्धिमान हैं? इन आदतों से जानिये
18 सितंबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं

1180 : फिलिप असस्टस फ्रांस के राजा बने.

1615 : थॉमस रोए इंग्लैंड के सम्राट जेम्स प्रथम के प्रतिनिधि के तौर पर मुगल बादशाह जहांगीर से मुलाकात करने सूरत पहुंचे.

1803 : अंग्रेजों ने पुरी पर कब्जा किया.

1810 : चिली ने स्पेन से अलग होने की घोषणा की.

1812 : मास्को में आग लगने से शहर का बड़ा हिस्सा तबाह, 12 हजार लोगों की मौत.

1851 : न्यूयार्क टाइम्स अखबार का प्रकाशन शुरू.

1919 : हॉलैंड में महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला.

1926 : अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान, ढाई सौ से ज्यादा की मौत.

1961 : तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया.

1967 : नगालैंड ने अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया.

1986 : महिला विमान चालकों ने पहली बार बम्बई से गोवा के बीच जेट विमान उड़ाया.

1988 : बर्मा का संविधान रद्द किया गया.

2003 : अगरतला और ढाका के बीच पहली बस सेवा शुरू.

2016 : जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें कई जवान शहीद हो गए थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola