जीवित है जीवनसाथी, तो दूसरी शादी के लिए लेनी होगी अनुमति

Updated:
विज्ञापन

असम में सरकारी कर्मचारियों के लिए नियमों में बदलाव आया है, जो उनके विवाह और दूसरी शादी के संबंध से संबंधित है. इस नए नियमों के तहत, सरकारी कर्मचारी अब अपने दूसरी शादी के मामले में विशेष नियमों का पालन करना होगा. आइये जानते हैं क्या है…

विज्ञापन
undefined

असम सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों को दूसरी शादी करने पर पाबंदी लगा दी है. इसके साथ ही दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी है.

विज्ञापन
undefined

दरअसल, असम में अधिसूचना जारी कर कहा गया है कि कोई भी सरकारी कर्मचारी जिसकी पत्‍नी या पति जीवित है, वह सरकार की अनुमति प्राप्त किए बिना दूसरी शादी नहीं कर सकता है, भले ही उस पर लागू होने वाले पर्सनल लॉ के तहत दूसरी शादी की अनुमति हो. इसमें तलाक के मानदंड के बारे में उल्लेख नहीं किया गया है.

undefined

बता दें कि 20 अक्टूबर को ही असम सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव नीरज वर्मा ने अधिसूचना जारी की थी. फिलहाल, यह नया नियम लागू हो गया है. हालांकि, इसका खुलासा गुरुवार 26 अक्टूबर को हुआ है.

undefined

आदेश में यह भी कहा गया है कि इस तरह की प्रथा को एक सरकारी कर्मचारी की ओर से घोर कदाचार करार दिया गया, जिसका समाज पर बड़ा असर पड़ता है.

undefined

कार्यालय पत्र में अधिकारियों से ऐसे मामले सामने आने पर आवश्यक कानूनी कदम उठाने के लिए कहा गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola