Sawan 2025 Wishes: भोले के चरणों में… सावन के शुभ मौके पर भेजें ये मंगलकामनाएं
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 11 Jul 2025 8:51 AM
sawan 2025 wishes ( AI generated image)
Sawan 2025 Wishes: सावन के महीने की शुरुआत आज से हो गई है. इस महीने में लोग भगवान शिव की भक्ति और आराधना करते हैं. आप भी इस शुभ अवसर पर अपने करीबी लोगों को सावन की शुभकामना संदेश भेज सकते हैं. तो आइए देखते हैं कुछ शुभ संदेश.
Sawan 2025 Wishes: सावन का महीना आज यानी 11 जुलाई से शुरू हो रहा है. इस महीने में लोग भगवान शिव की भक्ति करते हैं. कई लोग इस महीने व्रत भी रखते हैं और महादेव की आराधना करते हैं. ये महीना हरियाली, खुशहाली और भक्ति भाव से भरपूर होता है और मौसम भी सुहावना हो जाता है. इस शुभ अवसर पर आप भी अपने करीबी लोगों को ये बधाई संदेश भेजें. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ शुभकामनाएं जो आप अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं.
Sawan 2025 Wishes
- हर हर महादेव बोले जो हर जन,
उसे मिले सुख समृद्धि और धन
सावन की शुभकामनाएं.
- मस्ती भरा मौसम है सावन का,
भक्ति का अवसर है शिवजी का
भोले के भजनों में भीग जाओ,
सावन का आनंद सच्चे मन से मनाओ
सावन 2025 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

- सावन की रिमझिम बारिश में,
हर मन शिवमय हो जाए,
भोलेनाथ की कृपा से,
जीवन में नई उमंग छा जाए.
सावन 2025 की मंगलकामनाएं.
यह भी पढ़ें- Sawan 2025 Recipe: सावन के महीने में आम से झटपट तैयार करें मैंगो पेड़ा
- शिव की भक्ति, सावन की बहार,
हर दिल में हो भोले का प्यार
हर दिन लाए नई उमंग,
सावन का महीना बने खुशियों का संग.

- है हाथ में डमरू उनके
और काल नाग है साथ
है जिसकी लीला अपरम्पार
वो हैं भोले नाथ
सावन 2025 की शुभकामनाएं.
- सावन में है सजी हर डाली,
शिवभक्ति में भीगे हर गली-गली
सच्चे मन से करो जो आराधना,
भोलेनाथ कर देंगे कृपा की वर्षा.
- भोले के चरणों में मिला जो स्थान,
उसका जीवन हो जाता है महान.
Happy Sawan 2025.
यह भी पढ़ें- Sawan 2025 Saree Design: आपका लुक बनेगा सबका फेवरेट, सावन में ट्राई करें ये खूबसूरत साड़ियां
- सावन का झूला, हरियाली का रंग,
भोलेनाथ का नाम, भक्ति का संग
आओ मिलकर करें शिव का गुणगान,
श्रावण का महीना है सबसे महान
सावन की शुभकामनाएं.
Happy Sawan 2025.

यह भी पढ़ें- Mehndi Design: सावन के महीने में हाथों की खूबसूरती बढ़ाएं इन शानदार मेहंदी डिजाइन से
यह भी पढ़ें- Earrings For Sawan: सावन लुक को बनाएं खास, इन ग्रीन कलर इयररिंग्स से दिखें स्टाइलिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










