Sawan 2025 Recipe: सावन के महीने में आम से झटपट तैयार करें मैंगो पेड़ा

Updated:
विज्ञापन
mango peda

mango peda ( AI image)

Sawan 2025 Recipe: सावन के महीने आप भी कुछ स्पेशल बनना चाहते हैं तो आम का पेड़ा यानी मैंगो पेड़ा एक अच्छा ऑप्शन है. आम पेड़ा का स्वाद बच्चों के साथ बड़ों को भी काफी पसंद आएगा. ये रेसिपी आसान और जल्दी से तैयार हो जाती है.

विज्ञापन

Sawan 2025 Recipe: सावन का महीना कुछ दिनों में शुरू होने वाला है. इस महीने में कुछ मीठा खाने का मन है तो आप आम का पेड़ा बना सकते हैं. आजकल आम का सीजन चल रहा है और अगर आप पके आम से कुछ बनाने की सोच रहे हैं तो आप मैंगो पेड़ा जरूर बनाएं. इसे आप आसानी से जल्दी तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसकी आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी. 

मैंगो पेड़ा बनाने के लिए सामग्री

  • आम पका हुआ- एक कप मैंगो पल्प  
  • चीनी- 2 बड़े चम्मच 
  • मिल्क पाउडर- एक कप 
  • कंडेंस्ड मिल्क- आधा कप 
  • केसर के धागे
  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • काजू- 5-6 बारीक कटा हुआ 
  • बादाम- 5-6 बारीक कटा हुआ
  • पिस्ता- 5-6 बारीक कटा हुआ
  • घी- 2-3 चम्मच  

यह भी पढ़ें- Sawan 2025 Recipe: सावन में बनाएं स्पेशल आलू मखाना की सब्जी, इस तरह से करें तैयार 

मैंगो पेड़ा बनाने की विधि ( Mango Peda Sawan 2025 Recipe)

  • मैंगो पेड़ा या आम का पेड़ा बनाने के लिए आप पके और मीठे आम को चुने. मैंगो के पल्प को निकाल लें. मैंगो के पल्प को मैश कर लें. एक चम्मच दूध में केसर के धागे को डालें.
  • अब पैन को गर्म करें और इसमें घी डालें. अब इसमें आप मैंगो के पल्प को डालें और इसे पकाएं. अब इसमें आप केसर वाले दूध को मिक्स करें. 
  • इसको पकाते रहे और इसमें मिल्क पाउडर और कंडेंस्ड मिल्क को मिक्स कर दें. इस मिश्रण को लगातार चलाते हुए पकाएं. अब इसमें चीनी को मिक्स कर दें. आम को पकाते वक्त आंच को धीमा रखें. इसे लगातार चलाते रहें.
  • अब इसमें आप इलायची पाउडर को मिक्स कर दे और इसे पकाएं. इसे तब तो पकाना है जब तक ये गाढ़ा हो जाए. गाढ़ा हो जाने पर इसे एक प्लेट में निकाल कर रख दें. अब हल्का ठंडा करें और हाथों की मदद से छोटे छोटे बॉल्स से पेड़ा तैयार करें. इसके ऊपर आप बारीक कटा हुआ काजू, बादाम और पिस्ता को सजाएं. आप का आम का पेड़ा तैयार है. 

यह भी पढ़ें- No Onion No Garlic Recipe Ideas: सावन में बनाएं स्वादिष्ट बिना प्याज लहसुन की ये चीजें, जानें टेस्टी रेसिपी आइडिया

यह भी पढ़ें- Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते की परफेक्ट शुरुआत, तैयार करें हेल्दी मिक्सड दाल चीला

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola