Sawan 2025 Recipe: सावन में बनाएं स्पेशल आलू मखाना की सब्जी, इस तरह से करें तैयार
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 05 Jul 2025 5:01 PM
aloo makhana ( AI Image)
Sawan 2025 Recipe: सावन का महीना कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है. इस महीने में अगर आप कुछ स्वादिष्ट खाना चाहते हैं तो आप इस रेसिपी जो जरूर बनाएं. आलू और मखाने से बनी ये सब्जी सभी को बहुत पसंद आएगी.
Sawan Special 2025 Recipe: आलू की सब्जी तो आपने जरूर खाया होगा. ये कई चीजों के साथ बनाया जाता है जैसे गोभी, पत्तागोभी. पर क्या आपने इसे मखाना के साथ बनाया है? मखाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. सावन के महीने में अगर आप भी कुछ हल्का और टेस्टी खाना चाहते हैं तो आप मखाना और आलू से बनी इस डिश को ट्राई कर सकते हैं. इस डिश का स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है. तो आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.
आलू मखाना सब्जी बनाने के लिए सामग्री
- आलू- 2 उबले हुए और छोटे टुकड़ों में कटे हुए
- मखाना- एक कप
- तेल या घी – 2 बड़े चम्मच
- हरी मिर्च- एक
- अदरक- एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- काली मिर्च का पाउडर- आधा चम्मच
- जीरा- एक छोटा चम्मच
- गरम मसाला- आधा चम्मच
- धनिया पाउडर- आधा चम्मच
- सेंधा नमक- स्वादानुसार
- धनिया पत्ता- बारीक कटा हुआ
- नींबू का रस- एक चम्मच
यह भी पढ़ें- Masala Makhana: मखाना को दें स्पाइसी ट्विस्ट, तैयार करें ये स्नैक रेसिपी
आलू मखाना बनाने की विधि ( Aloo Makhana For Sawan 2025 Recipe)
- आलू मखाना बनाने ये लिए सबसे पहले आप एक कड़ाही को गर्म करें. इसमें घी डालकर मखाना को क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें. इसको आप अलग निकाल कर रख लें.
- अब आप घी में जीरा को डालें. अब इसमें आप अदरक और हरी मिर्च के पेस्ट को डालें. इसे भुने फिर इसमें आप उबले हुए आलू को डाल दें और इसे कुछ देर के लिए पकाएं.
- अब इसमें धनिया पाउडर, काली मिर्च का पाउडर और गरम मसाला को डालें. इस अच्छे से फ्राई करें.
- अब इसमें नमक डाल दें और पानी डालकर पकाएं. इसमें मखाने को मिक्स कर दें.
- अब 5 मिनट तक सब्जी को पकाएं और नींबू के रस को भी डाल दें. अब इसमें धनिया पत्ता डाल कर सजाएं.
यह भी पढ़ें- No Onion No Garlic Recipe Ideas: सावन में बनाएं स्वादिष्ट बिना प्याज लहसुन की ये चीजें, जानें टेस्टी रेसिपी आइडिया
यह भी पढ़ें- Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते की परफेक्ट शुरुआत, तैयार करें हेल्दी मिक्सड दाल चीला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










