Masala Makhana: मखाना को दें स्पाइसी ट्विस्ट, तैयार करें ये स्नैक रेसिपी

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 05 Jul 2025 10:53 AM

विज्ञापन

masala makhana ( AI Image)

Masala Makhana: शाम के टाइम में कुछ चटपटा और कुरकुरा खाने का मन है तो आप मसाला मखाना को बना सकते हैं. मखाना और कुछ मसालों से बनी ये डिश काफी टेस्टी है. इसको बना कर आप स्टोर कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

विज्ञापन

Masala Makhana: आज के टाइम में लोग हेल्थ को लेकर काफी जागरूक हो गए हैं. जब स्नैक्स की बारी आती है तो लोग हेल्दी चीजों को खाना प्रीफर करते हैं. आजकल मखाना काफी ट्रेंड में है. ये सेहत के लिए भी अच्छा है. इससे कई तरह की चीजों को बनाया जाता है. मखाना से बना प्लेन स्नैक काफी पॉपुलर है. इसको आप एक मसालेदार ट्विस्ट दे सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने के बारे में. 

मसाला मखाना बनाने के लिए सामग्री ( Ingredients for Masala Makhana)

  • मखाना- एक कप 
  • घी- 1 बड़ा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • चाट मसाला – आधा चम्मच 
  • काली मिर्च का पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार

यह भी पढ़ें- No Onion No Garlic Recipe Ideas: सावन में बनाएं स्वादिष्ट बिना प्याज लहसुन की ये चीजें, जानें टेस्टी रेसिपी आइडिया

मसाला मखाना बनाने की विधि (Masala Makhana Recipe)

  • मसाला मखाना बनाने के लिए सबसे पहले अच्छी क्वालिटी का मखाना लें. अब एक कड़ाही को गर्म करें और इसमें घी को डालें. घी जब गर्म हो जाए तो इसमें आप मखाने को डालकर कम आंच पर फ्राई करें. मखाने को आपको क्रिस्पी होने तक फ्राई करना है. 
  • अब एक छोटी कटोरी में आप हल्दी पाउडर, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च का पाउडर और स्वादानुसार नमक को मिक्स कर लें. अगर आप तीखा कम पसंद करते हैं तो मिर्च की मात्रा को कम कर सकते हैं. 
  • इन सब मसालों को आप फ्राई किए हुए मखाना में मिक्स करें. मसालों को अच्छे से मखाने में कोट करें. जब मखाने ठंडे हो जाए तब आप इसे एयर टाइट डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं. इसका सेवन आप शाम की चाय के साथ या जब कुछ स्नैक्स खाने का मन करे तब कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Sooji Set Dosa: अब घंटों का इंतजार नहीं, झटपट रवा से बनाएं इंस्टेंट सेट डोसा

यह भी पढ़ें- Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते की परफेक्ट शुरुआत, तैयार करें हेल्दी मिक्सड दाल चीला

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola