Sooji Set Dosa: अब घंटों का इंतजार नहीं, झटपट रवा से बनाएं इंस्टेंट सेट डोसा

Updated:
विज्ञापन
instant set dosa

instant set dosa ( AI Image)

Sooji Set Dosa: डोसा को तो आपने कई बार नाश्ते में खाया होगा. ये डिश बहुत ही टेस्टी और काफी फेमस है. डोसा को बनाने में लंबा टाइम लग जाता है. आप सूजी से इंस्टेंट सेट डोसा को आसानी से ब्रेकफास्ट में बना सकते हैं.

विज्ञापन

Sooji Set Dosa: डोसा काफी लोकप्रिय डिश है और इसका सेवन अक्सर सुबह के नाश्ते में होता है. डोसा को बनाने के लिए तैयारी एक दिन पहले से करनी पड़ती है. अगर आप जल्दी में हैं तो आप इसे सूजी से बना सकते हैं. डोसा से आप सूजी सेट डोसा को बनाएं. ये स्पंजी डोसा खाने में बहुत ही टेस्टी होता है और आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसे आप किस तरीके से तैयार कर सकते हैं. 

इंस्टेंट सेट डोसा बनाने के लिए सामग्री 

  • सूजी या रवा-  एक कप 
  • दही- आधा कप 
  • पोहा- एक कप 
  • नमक- स्वादानुसार  
  • तेल 
  • ईनो- आधा छोटा चम्मच
  • पानी    

यह भी पढ़ें- Besan Methi Chilla: बच्चों और बड़ों के लिए हेल्दी स्नैक, ट्राई करें मेथी चीला

इंस्टेंट सेट डोसा बनाने की विधि ( Instant Sooji Set Dosa)

  • इंस्टेंट सेट डोसा बनाने के लिए आप सबसे पहले आप एक बाउल में सूजी, दही, पोहा और नमक मिलाएं. इसमें आप धीरे‑धीरे पानी डालें और इसे रेस्ट करने के लिए छोड़ दें. इसको आपको करीब 20 मिनट के लिए आप रेस्ट रखना है. इसको सॉफ्ट करने के लिए आप इस मिश्रण को पीस लें. अब इसमें आप ईनो को भी मिक्स कर दें. 
  • अब आप इसमें पानी डालकर डोसा का बैटर तैयार कर लें. ध्यान दें कि डोसा के बैटर को ज्यादा पतला नहीं रखें.  
  • अब एक तवे को गर्म करें और इसमें थोड़ा सा तेल डालकर फैला दें. अब इसमें आप डोसा के बैटर को डालें. इसको ज्यादा नहीं फैलाना है. अब इसे एक साइड से पकने दें. इसे आप ढक कर पकाएं. इस डोसा को एक साइड से पकाया जाता है. जब ये पक जाए तो इसे निकाल लें और इसे आप चटनी के साथ सर्व करें.  

यह भी पढ़ें- Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते की परफेक्ट शुरुआत, तैयार करें हेल्दी मिक्सड दाल चीला

यह भी पढ़ें- Sprouts Dosa Recipe: सुबह नाश्ते में अंकुरित मूंग से बनाएं टेस्टी डोसा, टिफिन के लिए परफेक्ट

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola