Sawan 2025 Special Mehndi Design: साजन जी थम जाएं आपको देख कर, जब आप लगायेंगी सावन की मोहब्बत भरी मेहंदी

Sawan 2025 Special Mehndi Design: सावन की बारिश में सजाएं मोहब्बत भरी मेहंदी जो न सिर्फ साजन का दिल जीत ले बल्कि आपके हाथों की खूबसूरती को भी खास बना दे. देखें लेटेस्ट और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइनों का कलेक्शन.
Sawan 2025 Special Mehndi Design: सावन का महीना सिर्फ हरियाली और बरसात ही नहीं लाता बल्कि दिलों में प्यार भी गहराता है. इस मौसम की रूमानी फिजाओं में जब आप अपने हाथों पर सजाएंगी मोहब्बत भरी मेहंदी तो यकीन मानिए साजन जी का दिल थम जाएगा आपको देख कर.

चाहे पहली तीज हो या शादी के बाद का पहला सावन हर लड़की चाहती है कि उसकी मेहंदी सबसे अलग और दिल को छू लेने वाली हो. हम लाए हैं ऐसे दिलकश डिजाइन जो आपकी खूबसूरती को दोगुना कर देंगे और आपके प्यार की गहराई को भी बयां करेंगे.

प्रेम कहानी वाले बारीक डिजाइन: इस साल सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं वो डिजाइन जिनमें छोटी-छोटी प्रेम कहानियों या प्रतीकों को बुना जाता है. इसमें आप मोर-मोरनी के जोड़े, राधा-कृष्ण के प्रेम के प्रतीक या शिव-पार्वती के अर्धनारीश्वर स्वरूप को बारीक जालियों और फूलों के साथ बनवा सकती हैं.

पारंपरिक और आध्यात्मिक स्पर्श:इस सावन पारंपरिक राजस्थानी और मारवाड़ी मेहंदी डिजाइन का जादू बरकरार रहेगा. ये डिजाइन अपनी बारीक जालियों, घुमावदार पैटर्न और पारंपरिक मोटिफ्स जैसे मोर, फूल, और पत्तियों के साथ आपके हाथों को एक क्लासी लुक देंगे.

खासकर, शिव-पार्वती और धार्मिक प्रतीकों जैसे त्रिशूल, डमरू और ओम (ॐ) को शामिल करके आप अपनी आस्था को भी खूबसूरती से व्यक्त कर सकती हैं.

मॉडर्न और मिनिमलिस्टिक :आजकल हल्के और मॉडर्न डिजाइन ज्यादा पसंद आ रहे हैं. अरबी मेहंदी, जिसमें बोल्ड आउटलाइन्स और फ्लोरल बेल्स होती हैं इस सावन भी ट्रेंड में रहेगी. इसके अलावा सिर्फ उंगलियों पर बनाए गए बारीक और आकर्षक डिजाइन या हाथों के किनारे पर बनी पत्ती और फूलों की बेलें भी बहुत अच्छी लगेंगी.

इस सावन इन ट्रेंडी और स्पेशल मेहंदी डिजाइन को अपनाकर आप न सिर्फ अपनी परंपरा को निभाएंगी बल्कि अपने स्टाइल स्टेटमेंट को भी बरकरार रखेंगी.

Also Read : Valentine Day Mehndi Design: प्यार के मौसम में मेहंदी का यह खूबसूरत लुक आपके प्यार को और भी बना देगा खास
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




